सलमान के फैन्स ने शाहरुख को कहा पनौती, बोले- 'टाइगर 3' से हटाने की करी डिमांड, ट्रेंड कर रहा #WeDontWantSRKinTiger3

एक वक्त ऐसा भी था जब फैंस बॉलीवुड के इन दो टॉप स्टार्स को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते थे। अब सलमान खान के फैंस को यकीन हो गया है कि शाहरुख को अपने फेवरेट स्टार की फिल्म के लिए पनौती बनना चाहिए। एक ने लिखा, ‘भाई को किसी की जरूरत नहीं है, वह अकेले ही अपनी फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए काफी हैं। टाइगर 3 से शाहरुख खान को बाहर निकालो।

Aug 15, 2022 - 21:01
0 205
सलमान के फैन्स ने शाहरुख को कहा पनौती, बोले- 'टाइगर 3' से हटाने की करी डिमांड, ट्रेंड कर रहा #WeDontWantSRKinTiger3

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की परफॉर्मेंस देख सलमान खान के फैन्स की नींद उड़ी हुई है। हैरानी की बात यह है कि सलमान खान के फैन्स ट्विटर पर शाहरुख खान को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ से हटाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब फैंस बॉलीवुड के इन दो टॉप स्टार्स को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते थे। अब सलमान खान के फैंस को यकीन हो गया है कि शाहरुख को अपने फेवरेट स्टार की फिल्म के लिए पनौती बनना चाहिए।

इससे पहले शाहरुख की अपकमिंग फिल्म पठान के पोस्टर को रिलीज करने के मौक पर SRK ने कहा था कि पठान में सलमान खान का कैमियो एक रहस्य होना चाहिए, इसके बारे में मैं ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता।  लेकिन इंशाअल्लाह मैं टाइगर में भी रहने की कोशिश करूंगा।  उसके साथ काम करने में बड़ा मजा आता है. यह अनुभव मेरे लिए काफी अच्छा रहा है हमेशा। 

अब YRF Studios को टैग करते हुए कई फैन्स ने सलमान खान की अपकमिंग फिल्म से शाहरुख खान को कैमियो रोल से बाहर करने की मांग की है। एक ट्विटर यूजर ने कहा, 'प्लीज @yrf हम फैन्स की तरफ से विनम्र निवेदन है कि शाहरुख खान को टाइगर 3 से बाहर निकाल दें। हम नहीं चाहते कि ये पनौती फिल्म को बर्बाद कर दे।'

ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा - अभी शूटिंग शुरू नहीं हुई है इसलिए यह सही समय है @yrf कृपया शाहरुख को टाइगर 3 के कैमियो से बाहर कर दें। एक ने लिखा, ‘भाई को किसी की जरूरत नहीं है, वह अकेले ही अपनी फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए काफी हैं। टाइगर 3 से शाहरुख खान को बाहर निकालो।

इतना ही नहीं ट्विटर यूजर्स मे मेकर को सलाह भी दी है कि उन्हें इस फिल्म में कबीर के रोल के लिए शाहरुख खान की जगह रितिक रोशन को लेना चाहिए। एक ने कहा- हमें टाइगर और कबीर चाहिए, कोई पठान नहीं। कुछ ने तो 'रॉकेट्री' में शाहरुख को पनौती बताया है।

हालांकि, ट्विटर पर इस युद्ध के दौरान ट्रोल्स ने शाहरुख खान के खिलाफ कई अपमानजनक पोस्ट किए। लोगों ने उन फिल्मों की लिस्ट गिना डाली जिनमें कैमियो रोल में शाहरुख खान दिखे और फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

#WeDontWantSRKinTiger3 #Tiger3 #pathan #SRK #SalmanKhan

What's Your Reaction?

Like Like 21
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 6
Wow Wow 4
Sad Sad 1
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User