हत्या कर बुआ के घर सुबह 4 बजे पहुंचा था साहिल, सबको सुनाई थी ये झूठी कहानी-Delhi Murder Case

अटेरना से पकड़े गए साहिल की बुआ के पुत्र अमन ने बताया कि साहिल सोमवार तड़के करीब चार बजे उनके घर पहुंचा था। अमन ने बताया कि इसके अलावा उसने कोई जानकारी नहीं दी। उन्हें नहीं पता था कि वह किसी की हत्या करके यहां आया है।

May 30, 2023 - 03:17
0 98
हत्या कर बुआ के घर सुबह 4 बजे पहुंचा था साहिल, सबको सुनाई थी ये झूठी कहानी-Delhi Murder Case

दिल्ली के शाहबाद इलाके में रविवार देर शाम नाबालिग साक्षी की हत्या के आरोपी युवक साहिल को दिल्ली पुलिस ने पहासू थाना क्षेत्र के गांव अटेरना से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मेडिकल परीक्षण कराने के बाद देर शाम उसे अपने साथ लेकर दिल्ली रवाना हो गई।

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में रविवार देर शाम 16 वर्षीय किशोरी साक्षी की चाकू और पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर सरेराह हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की शिनाख्त साहिल पुत्र सरफराज निवासी जैन कालोनी दरवाला दिल्ली के रूप में की थी। जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। 

सोमवार शाम करीब चार बजे दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार और घनश्याम मीणा के नेतृत्व में पहासू थाना क्षेत्र के गांव अटेरना पहुंची। जहां आरोपी साहिल की बुआ शमीम उर्फ शम्मो रहती हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। 

साथ ही उसका शाम करीब सात बजे मेडिकल कराने के बाद अपने साथ दिल्ली लेकर रवाना हो गई। हालांकि, इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पहासू के गांव अटेरना में उसकी बुआ के घर से गिरफ्तार किया है। जिसे वह अपने साथ ले गए हैं।

अटेरना से पकड़े गए साहिल की बुआ के पुत्र अमन ने बताया कि साहिल सोमवार तड़के करीब चार बजे उनके घर पहुंचा था। दरवाजा खोलने पर जब परिजनों ने पूछा कि इतनी सुबह कैसे आना हुआ तो उसने बताया कि वह पास में ही अपने एक दोस्त के घर आया था। वहां, से यहां आ गया है। 

अमन ने बताया कि इसके अलावा उसने कोई जानकारी नहीं दी। उन्हें नहीं पता था कि वह किसी की हत्या करके यहां आया है। साथ ही करीब आठ माह पूर्व साहिल व उसके परिजन एक शादी में गांव आए थे। उसके बाद अब साहिल आया। कहा कि हम लोगों का दिल्ली कम ही आना जाना होता है।

What's Your Reaction?

Like Like 20
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 7
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User