हिंसक झड़प के चलते आज सुबह सपा प्रत्याशी अभय सिंह गिरफ्तार

गिरफ्तारी के समय अभय सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ कोई साजिश हो रही है. इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि अब मैं तो जेल जा रहा हूं, अब चुनाव आप के हवाले है.

Feb 19, 2022 - 03:16
0 74
हिंसक झड़प के चलते आज सुबह सपा प्रत्याशी अभय सिंह गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की गोसाईगंज विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अभय सिंह और बीजेपी उम्मीदवार आरती तिवारी के समर्थकों में शुक्रवार देर रात जमकर भिड़ंत हुई. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया था. इस मामले में पुलिस ने सपा प्रत्याशी अभय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

प्राप्त समाचारो के अनुसार सुबह 4 बजे घर से ही उन्हें गिरफ्तार किया गया. महाराजगंज थाना इलाके के कबीरपुर चौराहे के पास दोनों पक्षों के समर्थकों की गाड़ियां आमने-सामने होने के बाद यह विवाद शुरू हुआ था. दोनों ही दलों ने एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया था. इसी मामले में सपा प्रत्याशी अभय सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया गया है. वहीं सपा प्रत्याशी का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों ने हमला किया था.

गिरफ्तारी के समय अभय सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ कोई साजिश हो रही है. इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि अब मैं तो जेल जा रहा हूं, अब चुनाव आप के हवाले है. जानकारी के लिए बता दे कि भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के पति और पूर्व भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी अयोध्या जेल में भ्रष्टाचार के एक मामले पहले से ही बंद हैं. लिहाजा अयोध्या जिला कारागार में टकराव से बचने के लिए अयोध्या पुलिस प्रशासन अभय सिंह को अन्य जिले की दूसरी जेल में भेजने की तैयारी कर रही है.

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User