UP में ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, कौशल विकास मिशन देगा निःशुल्क प्रशिक्षण

ब्यूटीशियन, हेयर स्टाइलिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट और स्पा थेरेपिस्ट जैसे ब्यूटी एवं वेलनेस कोर्स के अलावा सिलाई मशीन आपरेटर, कटिंग एंड टेलरिंग, बुटीक मैनेजमेंट और फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा इंटर पास महिलाओं को बेसिक कंप्यूटर, डेटा एंट्री आपरेटर, वेब डिजाइनिंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसे कोर्स निश्शुल्क सिखाए जाएंगे।

Jun 11, 2026 - 13:01
0 8
UP में ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, कौशल विकास मिशन देगा निःशुल्क प्रशिक्षण

बदलते दौर में पारंपरिक कारीगरों और ग्रामीण महिलाओं आधुनिक तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की कौशल विकास मिशन ग्रामीण महिलाओं को उन्हीं के घर के पास प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ेगा।

प्रशिक्षण से जोड़ने की जिम्मेदारी राज्य नगरीय विकास विभाग, महिला कल्याण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को दी गई है। राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों में पांच-पांच हजार महिलाओं को प्रशिक्षण देने की तैयारी है।

ब्यूटीशियन, हेयर स्टाइलिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट और स्पा थेरेपिस्ट जैसे ब्यूटी एवं वेलनेस कोर्स के अलावा सिलाई मशीन आपरेटर, कटिंग एंड टेलरिंग, बुटीक मैनेजमेंट और फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा इंटर पास महिलाओं को बेसिक कंप्यूटर, डेटा एंट्री आपरेटर, वेब डिजाइनिंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसे कोर्स निश्शुल्क सिखाए जाएंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े ड्यूटी असिस्टेंट (नर्सिंग), होम हेल्थ केयर और लैब टेक्नीशियन का प्रशिक्षण भी मिलेगा। कढ़ाई, जूट उत्पाद निर्माण, खिलौना निर्माण, फूड प्रोडक्शन (बेकिंग एवं कुकिंग), फ्रंट ऑफिस मैनेजमेंट और रिटेल सेल्स जैसे पाठ्यक्रम भी युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान करेंगे। तीन से 12 महीने का निश्शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

ग्रामीण महिलाओं और युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने और उनके हुनर को निखारने के लिए कौशल विकास मिशन इसकी शुरुआत करेगा। जुलाई से प्रशिक्षण शुरू होने की संभावना है। सभी विभागों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User