यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, 25 लाख करोड़ का आएगा निवेश

समिट लखनऊ के वृंदावन योजना के विशाल मैदान में आयोजित हो रही है। उद्घाटन सत्र में पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खास तौर से मौजूद रहेंगे। देश-विदेश के दिग्गज उद्योगपतियों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का शुभारंभ करेंगे। समिट में करीब 25 लाख करोड़ रुपये के निवेश के करार होने की उम्मीद है।

Feb 10, 2023 - 08:10
0 47
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, 25 लाख करोड़ का आएगा निवेश

देश-विदेश के दिग्गज उद्योगपतियों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का शुभारंभ करेंगे। समिट में करीब 25 लाख करोड़ रुपये के निवेश के करार होने की उम्मीद है। इससे दो करोड़ रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। 10 साझीदार देशों के अलावा 40 देशों के अन्य 600 प्रतिनिधि भी समिट में भाग लेंगे।  

समिट लखनऊ के वृंदावन योजना के विशाल मैदान में आयोजित हो रही है। उद्घाटन सत्र में पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खास तौर से मौजूद रहेंगे। इसके अलावा तीन दिन की समिट में गृहमंत्री अमित शाह व अन्य केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप पुरी, अश्विनी वैष्णव सहित केंद्र और प्रदेश सरकार के तमाम मंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी, टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन, आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला, महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल और हीरानंदानी ग्रुप से जुड़े दिग्गज उद्योगपति शामिल होंगे। इस समिट में मैन्युफैक्चरिंग, फार्मास्युटिकल एवं मेडिकल, नवीनीकरण ऊर्जा, टेक्सटाइल, टूरिज्म, वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक, शिक्षा, हेल्थकेयर, आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में भारी निवेश की संभावना है।

2018 में यहां इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ था। उसमें 4.68 लाख करोड़ केकरार हुए थे। वर्ष 2023 की इस समिट में 17.12 लाख करोड़ रुपये के एमओयू का लक्ष्य तय किया गया था, पर अब 25 लाख करोड़ के एमओयू साइन होने का अनुमान है। इस कार्यक्रम की समाप्ति 12 फरवरी को होगी। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी।

समिट के लिए सुरक्षा के भारी भरकम बंदोबस्त किए गए हैं। 24 आईपीएस, 68 पीपीएस तथा 5415 अराजपत्रित अधिकारी कर्मचारी लगाए गए हैं। एंटी ड्रोन सिस्टम के साथ पुलिस और कमांडो, 13 कंपनी पीएसी तथा तीन कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तैनात की गई है। एटीएस स्पॉट टीमों को भी लगाया गया है।

यूपी के विकास को रफ्तार देने के लिए शुक्रवार से शुरू हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में देश भर के दिग्गज हिस्सा लेंगे। समिट में तीन दिनों में कुल 34 सत्र होंगे। पहले दिन 10, दूसरे दिन 13 और आखिरी दिन 11 सत्र होंगे। इस दौरान 22 केंद्रीय मंत्री और तीन देशों के मंत्री भी शामिल होंगे। प्रदेश के आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और शैक्षिक विकास सहित लगभग हर क्षेत्र से जुड़े सत्रों को मोदी और योगी सरकार के मंत्री संबोधित कर यूपी की ग्रोथ इंजन को रफ्तार देंगे। 

What's Your Reaction?

Like Like 17
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User