'22 को नहीं, आज ही मरने वाला हूं' फेसबुक पर पोस्ट करके लड़के ने उठाया खौफनाक कदम

हरदोई में 'राज यादव' के नाम से बनाए गए फेसबुक पर 'लव यू जानू' और '22 को नहीं, आज ही मरने वाला हूं' पोस्ट करके युवक ने पेड़ से लटककर फांसी लगा ली. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Jan 14, 2023 - 23:12
0 54
'22 को नहीं, आज ही मरने वाला हूं' फेसबुक पर पोस्ट करके लड़के ने उठाया खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश  की राजधानी से कुछ दूर के जिले  हरदोई से एक प्यार में नाकाम युवक की दर्दनाक खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि हरदोई में 'राज यादव' के नाम से बनाए गए फेसबुक पर 'लव यू जानू' और '22 को नहीं, आज ही मरने वाला हूं' पोस्ट करके युवक ने पेड़ से लटककर फांसी लगा ली. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

लोनार थाने के जगदीशपुर निवासी योगेंद्र यादव (22 साल) का शव कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पीछे एक पेड़ से लटका हुआ देखा गया. इसकी जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान पाया योगेंद्र ने राज यादव के नाम से फेसबुक पर अकाउंट बनाया था.

इसमें उसने 'लव यू जानू' फिर '22 को नहीं आज ही मरने वाला हूं' लिखकर फेसबुक पर स्टोरी शेयर की थी. फेसबुक पर एक वीडियो भी शेयर किया था. इसमें उसने आंखें बंद करके फोटो लगाई थी. इसमें उसने, 'याद तुम्हारी जब-जब आई, बीते दिनों की याद दिलाई' और 'हंस जब-जब उड़ा, अकेला उड़ा' गाना लगाया था.

पुलिस ने जांच पड़ताल के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस इसे प्रेम-प्रसंग का मामला मान रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जिस फेसबुक अकाउंट से स्टोरी शेयर की गई है, उसे मृतक ही चला रहा था या कोई और.

इस प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 1
Sad Sad 9
Angry Angry 6
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User