NEET UG 2026: नीट रिजल्ट की 11 बड़ी बातें; पहली कोशिश में बड़ी सफलता! कोई भी छात्र नहीं ला सका पूरे नंबर

इस साल के रिजल्ट में सबसे खूबसूरत और हैरान करने वाली बात यह रही कि 93 प्रतिशत फ्रेशर्स ने पहली ही बार में इस कठिन परीक्षा को क्रैक कर लिया. इतना ही नहीं, 58 फीसदी से ज्यादा लड़कियों ने इस परीक्षा को पासकर एक नया इतिहास रच दिया है.

Jul 17, 2026 - 10:01
0 33
NEET UG 2026: नीट रिजल्ट की 11 बड़ी बातें; पहली कोशिश में बड़ी सफलता! कोई भी छात्र नहीं ला सका पूरे नंबर

नीट-यूजी 2026 में 715 अंक के साथ पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से टॉप किया है. इस साल करीब 20 लाख उम्मीदवारों ने ये एग्जाम दिया था. इनमें से 11.21 लाख उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है. ये उम्मीदवार एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबद्ध स्नातक कोर्स  में प्रवेश के पात्र बने हैं. 


वहीं एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने रीनीट-यूजी 2026 के रिजल्ट के आंकड़ों का विश्लेषण किया. उन्होंने बताया कि टॉप रैंकर्स की सूची में फ्रेशर्स का दबदबा है. फ्रेशर्स का मतलब ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने ये एग्जाम पहली बार दिया है. वहीं बार-बार नीट-यूजी प्रवेश परीक्षा में देने वाले उम्मीदवार टॉप रैंकर्स में अपना स्थान नहीं बना पाए हैं. 


देव शर्मा ने बताया कि 720 में से 690 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 138 उम्मीदवार हैं. इन 138 उम्मीदवारों में से 93% उम्मीदवार ऐसे हैं, जो नीट-यूजी प्रवेश परीक्षा में पहली बार शामिल हुए थे. संख्या की दृष्टि से देखा जाए तो 138 टॉपर्स में से 128 टॉपर्स फ्रेशर्स है और इन सभी की उम्र लगभग 17 साल से 19 साल के बीच है.

एनटीए के अनुसार, 720 में से 690 से अधिक अंक 138 उम्मीदवारों ने प्राप्त किए हैं. इनमें से 93 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवा हैं जिन्होंने पहली बार नीट-यूजी परीक्षा दी है. वहीं, 99 प्रतिशत टॉप रैंकर्स की आयु 17 से 19 वर्ष के बीच हैं. एनटीए के अनुसार, 19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक प्राप्त किए. 1,492 उम्मीदवारों ने 650 या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं. 10,160 उम्मीदवारों ने 600 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, 90,780 उम्मीदवारों के अंक 500 से अधिक रहे.


138 उम्मीदवारों के 690 नंबर से ऊपर  आए हैं. 19 उम्मीदवारों के 700 से ऊपर नंबर हैं. वहीं 1492 उम्मीदवारों के नंबर 650 से ऊपर रहे. 90 हजार 780 उम्मीदवारों के नंबर 500 से ऊपर आए हैं. जबकि उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा यानी 1 लाख 7 हजार छात्र NEET की परीक्षा में चुने गए है. 

श्रेणी-वार योग्य उम्मीदवार 
General: 2.91 लाख
OBC-NCL: 5.12 लाख
SC: 1.59 लाख
ST: 63,716
Gen-EWS: 95,026
PwBD: 3,666
PwD: 303


NTA के (Re-NEET) 2026 के आंकड़ों के मुताबिक जनरल कैटेगरी के लिए क्वालिफाइंग कट-ऑफ स्कोर 715-213 तय किया गया है. जब परीक्षा का पेपर बहुत कठिन होता है, तो टॉपर्स और 600+ वाले छात्रों की संख्या काफी घट जाती है. लेकिन क्वालिफाइंग कट-ऑफ (जैसे 213) नीचे जाने के बजाय ऊपर इसलिए चली गई क्योंकि इस बार परीक्षा में बैठने वाले कुल छात्रों की संख्या बहुत ज़्यादा थी.

इस साल के रिजल्ट में सबसे खूबसूरत और हैरान करने वाली बात यह रही कि 93 प्रतिशत फ्रेशर्स ने पहली ही बार में इस कठिन परीक्षा को क्रैक कर लिया. इतना ही नहीं, 58 फीसदी से ज्यादा लड़कियों ने इस परीक्षा को पासकर एक नया इतिहास रच दिया है. इसके अलावा और क्या कुछ खास रहा नीट यूजी रिजल्ट 2026 में आइए समझते हैं 11 प्वाइंट्स में...

नीट यूजी की 11 बड़ी बातें -


1- कुल सफल उम्मीदवार 
परीक्षा में शामिल हुए करीब 20 लाख छात्रों में से 11.21 लाख उम्मीदवार पास हुए हैं.

2- समय पर रिजल्ट 
काउंसलिंग और मेडिकल एडमिशन में देरी न हो, इसलिए NTA ने परिणाम वक्त पर जारी किए हैं.

3- लड़कियों का जलवा
सफल होने वाले कुल उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं.

4- जॉइंट टॉपर्स
पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक पाकर संयुक्त रूप से टॉप किया है.

5- फ्रेशर्स का कमाल
690 से अधिक अंक पाने वाले 138 टॉपर्स में से 93 फीसदी छात्रों ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की.

6- 99% टॉपर्स 17 से 19 साल के बीच
बता दें कि इस साल नीट यूजी रिजल्ट में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 99 फीसदी टॉपर्स की उम्र 17 से 19 साल के बीच है.

7- यूपी नंबर वन
नीट यूजी 2026 रिजल्ट में उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा छात्र पास हुए हैं. यहां से 1.7 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है.

8- दूरदराज के क्षेत्रों का दम
लद्दाख की जिग्मेत 530 अंक हासिल करके और लक्षद्वीप की फहमिदा 573 नंबर से अपने राज्यों की टॉपर बनीं हैं.

9- अंकों का गणित
700 से अधिक अंक पाने वाले 19 उम्मीदवार हैं, 650 से अधिक नंबर हासिल करने वाले 1,492 स्टूडेंट हैं, जबकि 600 से अधिक की ब्रैकेट में 10,160 छात्रों ने अपनी जगह बनाई है.

10- मल्टीलिंग्वल एग्जाम
देश-विदेश के 5,440 केंद्रों पर करीब 20 लाख छात्रों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी. छात्रों की सुविधा के लिए इस परीक्षा को 13 अलग-अलग भाषाओं में आयोजित किया गया था.

11- कटऑफ गया इतना
रीनीट-यूजी-2026 के परीक्षा परिणाम के अनुसार जनरल/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की कटऑफ में 69-अंकों की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई.

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User