कानपुर-लखनऊ से शामली, जालंधर तक... 20 राज्यों के 75 अमृत भारत स्टेशनों का आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी

इन 75 रेलवे स्टेशनों को हाईटेक बनाया गया है. अब यात्रियों को भारी सामान लेकर सीढ़ियां चढ़ने की जरूरत नहीं होगी, हर प्रमुख प्लेटफॉर्म पर हाई-स्पीड एस्केलेटर और लिफ्ट लगाई गई हैं. इसके अलावा, स्टेशनों पर आलीशान एग्जीक्यूटिव लाउंज, चौड़े वेटिंग हॉल, साफ-सुथरे शौचालय और आधुनिक कैफेटेरिया की व्यवस्था रहेगी. 

कानपुर-लखनऊ से शामली, जालंधर तक... 20 राज्यों के 75 अमृत भारत स्टेशनों का आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी

पीएम मोदी 'अमृत भारत रेलवे स्टेशन' योजना के तहत 17 जुलाई को देश के 20 राज्यों में फैले 75 पुनर्विकसित अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे. इन स्टेशनों को 1570 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है. जिनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, गुजरात समेत अन्य कई राज्यों के बड़े स्टेशन भी शामिल हैं. 


जैसलमेर, जालंधर कैंट, प्रतापनगर, फतेहपुर, कालका और जलपाईगुड़ी रोड स्टेशनों पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया गया है. इन स्टेशनों को एयरपोर्ट की तरह विकसित किया गया है. इस मेगा प्रोजेक्ट का उद्देश्य देश के रेल यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ उनकी रेल यात्रा का अनुभव कराना है. 


इन 75 रेलवे स्टेशनों को हाईटेक बनाया गया है. अब यात्रियों को भारी सामान लेकर सीढ़ियां चढ़ने की जरूरत नहीं होगी, हर प्रमुख प्लेटफॉर्म पर हाई-स्पीड एस्केलेटर और लिफ्ट लगाई गई हैं. इसके अलावा, स्टेशनों पर आलीशान एग्जीक्यूटिव लाउंज, चौड़े वेटिंग हॉल, साफ-सुथरे शौचालय और आधुनिक कैफेटेरिया की व्यवस्था रहेगी. 

सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए पूरे परिसर में हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे और आधुनिक डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं. इसके अलावा दिव्यांगजन यात्रियों के अनुकूल रैंप और विशेष शौचालय भी बनाए गए हैं. परिसर पूरी तरह साफ सुधरा रहे इसके लिए सफाई सुविधाओं पर भी जोर दिया गया है. 

मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, केरल और गुजरात के सबसे ज्यादा रेलवे स्टेशन इनमें शामिल हैं. खास बात यह है कि हर स्टेशन को उसके शहर और उसकी पहचान के साथ बनाया गया है. सभी 75 स्टेशनों के नए भवनों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे उस शहर की स्थानीय संस्कृति, इतिहास और वास्तुकला की झलक पेश कर सकें. 

जैसे पंजाब के स्टेशनों पर वहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत दिखेगी, तो राजस्थान और उत्तर प्रदेश के स्टेशनों पर वहां की पारंपरिक कला और ऐतिहासिक वैभव को उकेरा गया है. इसी तरह दूसरे राज्यों में भी यही प्रयोग किया गया है. इससे न केवल रेलवे स्टेशनों को खूबसूरत दिखेंगे, बल्कि स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसे विकसित किया गया है. 


ये 75 रेलवे स्टेशन शामिल :- 

1 नांदुरा महाराष्ट्र CR 11करोड़

2 जुन्नोर देव  मध्य प्रदेश CR 23 करोड़

3 बारामती महाराष्ट्र CR 11 करोड़

4 तालचेर ओडिशा ECOR 13 करोड़

5 बलांगीर ओडिशा ECOR 20 करोड़

6 बरपाली ओडिशा ECOR 22 करोड़

7 केसिंगा ओडिशा ECOR 22 करोड़

8 पारलाखेमुंडी ओडिशा ECOR 17 करोड़

9 शिवनारायणपुर बिहार ER 7 करोड़

10 डीग  राजस्थान NCR 15 करोड़

11 फतेहपुर  उत्तर प्रदेश NCR 33 करोड़

12 पनकी धाम उत्तर प्रदेश NCR 25 करोड़

13 विंध्याचल उत्तर प्रदेश NCR 23 करोड़

14 भिंड मध्य प्रदेश NCR 13 करोड़

15 हरपालपुर मध्य प्रदेश NCR 12 करोड़

16 छतरपुर मध्य प्रदेश NCR 12 करोड़

17 टीकमगढ़  मध्य प्रदेश NCR 20 करोड़

18 ऐशबाग जंक्शन  उत्तर प्रदेश NER 24 करोड़

19 जलपाईगुड़ी रोड पश्चिम बंगाल NFR 35 करोड़

20 हल्दीबाड़ी पश्चिम बंगाल NFR 26

21 मजबाट असम NFR 10

22 मोदीनगर उत्तर प्रदेश NR 26

23 नरवाना हरियाणा NR 27

24 शामली उत्तर प्रदेश NR 25

25 जालंधर कैंट पंजाब NR 99

26 मुक्तसर पंजाब NR 21

27 धामपुर उत्तर प्रदेश NR 11

28 हर्रावाला उत्तराखंड NR 25

29 अंब अंदौरा हिमाचल प्रदेश NR 24

30 आनंदपुर साहिब पंजाब NR 22

31 कालका हरियाणा NR 31

32 मोहाली पंजाब NR 22

33 सोमेसर राजस्थान NWR 13

34 दौसा राजस्थान NWR 15

35 खैरथल राजस्थान NWR 12.79

36 बाड़मेर राजस्थान NWR 18

37 गोटन राजस्थान NWR 20.14 करोड़

38 जैसलमेर राजस्थान NWR 140 करोड़

39 रायनपाडु आंध्र प्रदेश SCoR 25

40 कंबम आंध्र प्रदेश SCoR 12 करोड़

41 मंगलागिरि आंध्र प्रदेश SCoR 13 करोड़

42 हाई-टेक सिटी तेलंगाना SCR 26 करोड़

43 चांपा छत्तीसगढ़ SECR 13 करोड़

44 बालाघाट मध्य प्रदेश SECR 8 करोड़

45 छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश SECR 17 करोड़

46 नैनपुर जंक्शन मध्य प्रदेश SECR 17 करोड़

47 बालोद छत्तीसगढ़ SECR 6 करोड़

48 सरोना छत्तीसगढ़ SECR 14 करोड़

49 बिमलगढ़ ओडिशा SER 6 करोड़

50 बारिपदा ओडिशा SER 9 करोड़

51 मुरी झारखंड SER 12 करोड़

52 पिस्का झारखंड SER 21 करोड़

53 चेन्नई पार्क तमिलनाडु SR 14करोड़

54 निलंबूर रोड केरल SR 16 करोड़

55 परप्पनंगडी केरल SR 14 करोड़

56 थालास्सेरी केरल SR 22 करोड़

57 तिरुर केरल SR 26 करोड़

58 चिन्ना सलेम तमिलनाडु SR 12 करोड़

59 कुन्नूर तमिलनाडु SR 12 करोड़

60 अंगमाली फॉर कालडी केरल SR 9 करोड़

61 चालाकुडी केरल SR 10 करोड़

62 बंटवाला कर्नाटक SWR 18 करोड़

63 अलनावर कर्नाटक SWR 17 करोड़

64 बादामी कर्नाटक SWR 15 करोड़

65 कोप्पल कर्नाटक SWR 21 करोड़

66 अशोक नगर मध्य प्रदेश WCR 13.86 करोड़

67 सांची मध्य प्रदेश WCR 10 करोड़

68 शिवपुरी मध्य प्रदेश WCR 22 करोड़

69 विदिशा मध्य प्रदेश WCR 18 करोड़

70 ब्योहारी मध्य प्रदेश WCR 22 करोड़

71 गंगापुर सिटी राजस्थान WCR 24 करोड़

72 गोधरा गुजरात WR 6 करोड़

73 प्रतापनगर गुजरात WR 72 करोड़

74 पोरबंदर गुजरात WR 7 करोड़

75 भक्तिनगर गुजरात WR 24 करोड़

सबसे ज्यादा लागत इन स्टेशनों पर लगी ;-

जैसलमेर, 140 करोड़, राजस्थान
जालंधर कैंट, 99 करोड़, पंजाब 
प्रतापनगर, 72 करोड़, गुजरात 
फतेहपुर, 33 करोड़, उत्तर प्रदेश 
कालका, 31 करोड़, हरियाणा
जलपाईगुड़ी रोड, 35 करोड़, पश्चिम बंगाल