दिल्ली से कटरा 6 घंटे, अमृतसर 4 घंटे में, देहरादून से भी सफर होगा; PM मोदी आज देंगे बड़े एक्सप्रेसवे की सौगात

यह नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे दिल्ली और कटरा के बीच के सफर का समय 6 घंटा कर देगा. फिलहाल दोनों शहरों के बीच यात्रा में करीब 14 घंटे लगते हैं. इसके साथ ही यह एक्सप्रेसवे दिल्ली से अमृतसर की दूरी 8 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर देगा.

Jul 17, 2026 - 11:08
0 21
दिल्ली से कटरा 6 घंटे, अमृतसर 4 घंटे में, देहरादून से भी सफर होगा; PM मोदी आज देंगे बड़े एक्सप्रेसवे की सौगात


दिल्ली से माता वैष्णो देवी धाम कटरा का सफर बेहद आसान होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के पैकेज-6 का उद्घाटन करेंगे. दिल्ली से कटरा जाने में जहां 14 घंटे का समय लगता था, वो अब घटकर सिर्फ 6 घंटे रह जाएगा. 


दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे से अमृतसर का सफर भी 8 घंटे से घटकर 4 घंटे हो जाएगा. इस हाई स्पीड एक्सप्रेसवे को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जा रहा है. इससे उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर दिल्ली और कटरा आने-जाने वालों को काफी फायदा होगा. इस एक्सप्रेसवे की खासियत हम बता रहे हैं.


प्रधानमंत्री मोदी आज यानी 17 जुलाई को चार लेन वाले दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के पैकेज 1 से लेकर पैकेज 5 (कुल 157.92 किमी) का लोकार्पण करेंगे, जिसकी लागत लगभग ₹9,680 करोड़ है. 


इसके साथ ही, पंजाब में 30.9 किलोमीटर लंबे 'पैकेज-6' का भी उद्घाटन किया जाएगा. हरियाणा और पंजाब के इन हिस्सों (पैकेज 1 से 6) को मिलाकर अब करीब 188 किलोमीटर से अधिक का हिस्सा पूरी तरह चालू हो जाएगा.


यह नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे दिल्ली और कटरा के बीच के सफर का समय 6 घंटा कर देगा. फिलहाल दोनों शहरों के बीच यात्रा में करीब 14 घंटे लगते हैं. इसके साथ ही यह एक्सप्रेसवे दिल्ली से अमृतसर की दूरी 8 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर देगा.


दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे भारतमाला परियोजना के तहत बनाया गया है.
यह एक्सप्रेसवे चार राज्य दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर को जोड़ता है.


दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे करीब 40 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है.

इस एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.

एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई करीब 670 किलोमीटर है. 

यह एक्सप्रेसवे दिल्ली में बहादुरगढ़ (KMP एक्सप्रेसवे के पास) से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर के कटरा तक जाता है, जिसमें बीच में नकोदर (पंजाब) से अमृतसर के लिए एक मुख्य स्पर निकलती है.

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User