कंगना रनौत ने उड़ाई फिल्म ब्रह्मास्त्र की धज्जियां, बोली 600 करोड़ जलकर राख हो गए, अयान मुखर्जी को जो जीनियस कहे उसे होनी चाहिए जेल

ब्रह्मास्त्र को लेकर कंगना अपने अपने इंस्टा पर स्टोरी के जरिए एक के बाद एक कई तंज कसे हैं। 600 करोड़ का बजट एक ऐसे निर्देशक को दिया, जिसने अपने जीवन में कभी भी एक अच्छी फिल्म नहीं बनाई...लिखा, ‘हर कोई जो अयान मुखर्जी को जीनियस कहता है, उसे तुरंत जेल भेज देना चाहिए.’ 600 करोड़ जलाकर राख कर दिए।

Sep 10, 2022 - 13:47
0 296
कंगना रनौत ने उड़ाई फिल्म ब्रह्मास्त्र की धज्जियां, बोली 600 करोड़ जलकर राख हो गए, अयान मुखर्जी को जो जीनियस कहे उसे होनी चाहिए जेल

बॉलीवुड के डाइरेक्टर अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म को दर्शकों को मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म पर जमकर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने साथ में करण जौहर और आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की भी आलोचना की।  ब्रह्मास्त्र को लेकर दर्शकों और आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, तो कंगना ने फिल्म निर्माता पर ‘झूठ’ बेचने का आरोप लगाया।  कंगना ने  कहा कि बॉलीवुड का एक ऐसा वर्ग है जो अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।  उन पर कमाल आर खान की गिरफ्तारी का आरोप लगाया। 

ब्रह्मास्त्र को लेकर कंगना अपने अपने इंस्टा पर स्टोरी के जरिए एक के बाद एक कई तंज कसे हैं। कगंना ने एक नेगेटिव रिव्यू का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा ऐसा तब होता है, जब आप झूठ बेचने की कोशिश करते हैं। बोलते हैं, करण जौहर हर शो में लोगों को आलिया भट्ट-रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अयान मुखर्जी को जीनियस कहने के लिए मजबूर करते हैं, धीरे-धीरे वो इस झूठ पर विश्वास करने लगे....600 करोड़ का बजट एक ऐसे निर्देशक को दिया, जिसने अपने जीवन में कभी भी एक अच्छी फिल्म नहीं बनाई....भारत में फॉक्स स्टूडियो को फिल्म करनी पड़ी...इन जोकरो के कारण और  कितने स्टूडियो बंद होंगे।

कंगना यहीं नहीं रुकीं, कंगना ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी पर कमेंट किया और ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज से कुछ महीने पहले उनके पैरेंट्स बनने के ऐलान पर बात की।  उन्होंने केआरके की गिरफ्तारी के लिए बॉलीवुड में ‘गुटबाजी’ का आरोप लगाया।  वे कहती हैं, ‘बेबी पीआर से लेकर शादी तक, मीडिया को नियंत्रित किया, केआरके को जेल में डाल दिया, रिव्यू खरीदे, टिकट खरीदे।  वे सारी बेईमानी कर सकते हैं, लेकिन एक अच्छी ईमानदार फिल्म नहीं बना सकते। ’ 

कंगना ने अपनी अगली पोस्ट में कहा कि अयान मुखर्जी को ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए जीनियस कहने वालों को जेल में डाल दिया जाना चाहिए और लिखा, ‘हर कोई जो अयान मुखर्जी को जीनियस कहता है, उसे तुरंत जेल भेज देना चाहिए.’ 600 करोड़ जलाकर राख कर दिए।  धार्मिक भावनाओं को आहत करने की भी कोशिश हुई।  उन्होंने करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 7’ का जिक्र करते हुए कहा, ‘करण जौहर जैसे लोगों से उनके बर्ताव की वजह से पूछताछ की जानी चाहिए।  वे अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट की तुलना में हर किसी के निजी जीवन में अधिक रुचि रखते हैं।  वे विवादित खुलासों के लिए जाने जाते हैं। ’ 

बता दें कि, फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय अहम किरदारों में हैं, वहीं फिल्म में शाहरुख खान और नागार्जुन का कैमियो रोल है। फिल्म को बेहतरीन VFX और कई बड़े सस्पेंस के साथ बनाया गया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर सोशल मीडिया पर काफी समय से बज बना हुआ है। फिल्म सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी है। ओपनिंग डे पर फिल्म की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है, ज्यादातर दर्शक फिल्म को डिजास्टर बता रहे हैं तो कुछ फैंस समेत कई सेलेब्स फिल्म ब्रह्मास्त्र की जमकर तारीफ कर रहे है। अब आने वाले दिन ही बताएँगे कि फिल्म सफल रही या फ्लॉप।   

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 6
Funny Funny 8
Wow Wow 4
Sad Sad 1
Angry Angry 4
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User