सहारनपुर में दिनदहाड़े कार सवार युवकों ने पत्रकार की पीट-पीटकर की हत्या

पुलिस ने मृतक सुधीर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है. एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि रोड रेज में पत्रकार सुधीर सैनी की हत्या में शामिल जहांगीर और फरमान को पुलिस ने तुरंत कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ फार्स्ट ट्रैक आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Jan 27, 2022 - 04:38
0 98
सहारनपुर में दिनदहाड़े कार सवार युवकों ने पत्रकार की पीट-पीटकर की हत्या

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक स्थानीय पत्रकार सुधीर सैनी की हत्या से हड़कम्प मच गया. गाड़ी से साइड लगने पर हुए विवाद में मारपीट में सुधीर की जान चली गई. घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. पत्रकार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक सुधीर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है. एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि रोड रेज में पत्रकार सुधीर सैनी की हत्या में शामिल जहांगीर और फरमान को पुलिस ने तुरंत कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ फार्स्ट ट्रैक आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. 

चिलकाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी निवासी 28 वर्षीय सुधीर सैनी पुत्र तेलूराम मुजफ्फरनगर से प्रकाशित एक अखबार में काम करता था। 26 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे वह बाइक से सहारनपुर आया था। करीब डेढ़ बजे बाइक द्वारा ही सहारनपुर से वापस चिलकाना लौट रहा था। जिस समय वह देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव धतौली के पास पहुंचा तो अचानक पीछे से आए कार सवार चार से पांच युवकों ने उसकी बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया। पहले उसके साथ गाली-गलौज की और फिर दिनदहाड़े मारना शुरू कर दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने भी उसे नहीं बचाया। युवक के सिर, सीने और पेट में गंभीर चोटें आई है। जब युवक बेहोश हो गया तो कार सवार युवकों ने उसे सड़क किनारे एक गड्ढे में फेंक दिया। गड्ढे में पानी भरा होने के कारण सुधीर सैनी डूब गया।

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User