लिस्ट नयी अपराधी वही, बीजेपी का सपा की प्रत्याशियों की सूची पर तंज

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची पर डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जमकर निशाना साधा। केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची ने यूपी के गौरव को धूल धूसरित करने वालों, अस्मिता का मान मर्दन करने वालों का नाम घोषित कर प्रदेशवासियों का अपमान किया है।

Jan 25, 2022 - 04:21
Updated: 5 years ago
0 49
लिस्ट नयी अपराधी वही, बीजेपी का सपा की प्रत्याशियों की सूची पर तंज

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है।

चुनाव में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव अपना हर कदम सोच समझकर आगे बढ़ा रहे हैं। सोमवार को जब समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 159 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की तो उसमें कई पुराने और दागी चेहरों को जगह दी गई। इसे लेकर पहले से हमलावर बीजेपी ने सपा फिर जोरदार हमला बोला है। ऐसे में आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि अखिलेश नए प्रत्याशियों के बजाए पुराने उम्मीदवारों को ही मैदान में उतार रहे हैं।

सपा की सूची जारी होते ही भाजपा की प्रतिक्रिया आई है। उत्तर प्रदेश भाजपा की ओर से ट्वीट किया गया कि नाहिद हसन, असलम अली जैसे दागी उम्मीदवारों को टिकट देकर अखिलेश फिर से राज्य में दंगा कराने और तुष्टिकरण की राजनीति को हवा देना चाहते हैं, इस वजह से उनका पाकिस्तान प्रेम उछल-उछल कर बाहर आ रहा है।

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची पर डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जमकर निशाना साधा। केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची ने यूपी के गौरव को धूल धूसरित करने वालों, अस्मिता का मान मर्दन करने वालों का नाम घोषित कर प्रदेशवासियों का अपमान किया है।

उधर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि हिंदू-मुसलमान और जिन्ना नाम का भूत ढाई महीने तक उत्तर प्रदेश में रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के जो प्रवचन चल रहे हैं उनसे बचना है। इस भूत से 15 मार्च तक बचना है। 

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User