संबित पात्रा बोले- जिसको जिन्ना से प्यार, वो पाकिस्तान से कैसे करे इनकार, किया तंज

बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर हमला किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जिसको जिन्ना से प्यार हो वो पाकिस्तान से कैसे इनकार कर सकता है? अखिलेश यादव को पाकिस्तान से प्यार है. अखिलेश पाकिस्तान और जिन्ना को चुनाव में लेकर आए।

Jan 24, 2022 - 07:02
0 43
संबित पात्रा बोले- जिसको जिन्ना से प्यार, वो पाकिस्तान से कैसे करे इनकार, किया तंज

उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव का आगाज हो चुका है. वार और पलटवार का दौर जारी है। इसी दौरान बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव  पर हमला किया है।  बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जिसको जिन्ना से प्यार हो वो पाकिस्तान  से कैसे इनकार कर सकता है? अखिलेश यादव को पाकिस्तान से प्यार है. अखिलेश पाकिस्तान और जिन्ना को चुनाव में लेकर आए। 

अखिलेश यादव पर प्रहार करते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि मैं अखिलेश यादव को चैलेंज देता हूं कि वो अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करें।  अखिलेश अपने प्रत्याशियों की अगली सूची नहीं जारी कर पा रहे हैं क्योंकि पहली लिस्ट की तरह ही उसमें भी गुंडे-माफियाओं की भरमार है, वो दंगाइयों को टिकट दे रहे हैं। 

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दंगाइयों को टिकट दे रहे हैं।  उन्होंने कैराना से दंगा कराने वाले नाहिद हसन को टिकट दिया, जिससे देशभर में नाराजगी है।  मैं दावा करता हूं कि अगर याकूब मेमन जिंदा होता तो ये उसको भी अपनी पार्टी से टिकट देकर चुनाव लड़वाते।  शुक्र है कोर्ट ने उसे फांसी दे दी। 

संबित पात्रा ने कहा कि मैं अखिलेश यादव का एक इंटरव्यू पढ़ रहा था. एक तरफ जहां पूरा देश उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मना रहा है, वहीं अखिलेश यादव ने एक इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान हिंदुस्तान का असली दुश्मन नहीं है. अखिलेश यादव अपने बयान के लिए माफी मांगें। और अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बोले आज अखिलेश यादव को ओपिनियन पोल पर आपत्ति है, वो बोल रहे हैं कि ओपिनियन पोल पर रोक लगाई जाए।  मैं दावे से कह सकता हूं कि 10 मार्च को वो ईवीएम पर भी बरसेंगे जैसे आज ओपिनियन पोल पर बरस रहे हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User