राजधानी में और बढ़ेगी तपिश: तीन दिन दिल्ली-एनसीआर झेलेगा लू का प्रकोप

अधिकतम तापमान 40.1 और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिन के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद इसमें 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका है

Apr 20, 2026 - 07:57
0 12
राजधानी में और बढ़ेगी तपिश: तीन दिन दिल्ली-एनसीआर झेलेगा लू का प्रकोप

इन दिनों तापमान बढ़ने से दिन के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। अगले सप्ताह से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना है। दिल्ली में 20 से 25 अप्रैल के बीच मौसम ज्यादातर गर्म और शुष्क रहने की आशंका है। 

इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 40 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। शुरुआती दिनों 20-22 अप्रैल में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, जबकि बाद के दिनों 23-25 अप्रैल में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं।

रविवार को चिलचिलाती धूप से गर्मी अधिक रही। दिन और रात के समय गर्म हवाएं चली। इस दौरान अधिकतम तापमान 40.1 और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिन के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 

उसके बाद इसमें 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका है

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User