पहले सास के सामने प्रेमी से ना मिलने की कसम खाई, फिर प्रेमी के साथ मिलकर सास को मार डाला

मृतका की बड़ी बहू नीतू देवी का गांव के ही रहने वाले विशाल राव नाम के युवक से अवैध संबंध थे. दोनों चोरी-छुपे गांव के बाहर वाले मकान पर मिलते थे. जब इशरावती देवी को इसकी जानकारी हुई तो उसने अपनी बहू नीतू को डांट फटकर लगाई. बहू ने सास से मिन्नते की और कसम खाई कि वह अब अपने प्रेमी से नहीं मिलेगी. लेकिन अंदर ही अंदर सास से खार खाई बहू ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया. 6 दिसंबर की शाम जब बुजुर्ग शौच के लिए घर से निकली तो नीतू ने प्रेमी के मिलकर सास की गला दबाकर हत्या कर दी.

Dec 16, 2022 - 20:53
0 332
पहले सास के सामने प्रेमी से ना मिलने की कसम खाई, फिर प्रेमी के साथ मिलकर सास को मार डाला

अवैध सम्बन्धो का प्रेम कुछ भी अच्छा बुरा नहीं सोचता और कुछ भी कर गुजरने की हद तक पहुंच जाता है, ऐसा ही एक दर्दनाक मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस ने बुजुर्ग महिला की मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए उसकी बहू और प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि यह हत्या अवैध संबंध को छुपाने के चक्कर में की गई थी. मृतक महिला को अपनी बहू के अवैध संबंध की जानकारी हो गई थी और वह अपने बेटे को बताने की कोशिश कर रही थी. तभी बहू और उसके प्रेमी ने गला दबाकर बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया था और शव को दिन तक घर में छुपाकर रखा था. दुर्गंध आने के बाद लाश को गांव के बाहर दुर्गा मंदिर के पास फेंक कर फरार हो गए थे.   

गौरीबाजार के ग्राम बखरा खास की रहने वाली इशरावती देवी (55) की लाश 9 दिसंबर को गांव के बाहर दुर्गा मंदिर के पास पड़ी मिली थी. मृतका महिला के छोटे बेटे गौरीशंकर गौड़ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था. 10 दिसंबर को पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर आरोपियों की जल्द से जल्द पर्दाफाश करने का निर्देश दिया था.

जांच के दौरान पुलिस को कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. पुलिस के मुताबिक मृतका की बड़ी बहू नीतू देवी का गांव के ही रहने वाले विशाल राव नाम के युवक से अवैध संबंध थे. दोनों चोरी-छुपे गांव के बाहर वाले मकान पर मिलते थे. जब इशरावती देवी को इसकी जानकारी हुई तो उसने  अपनी बहू नीतू को डांट फटकर लगाई. बावजूद बहु का विशाल से मिलना लगातार जारी रहा.  

सास इशरावती को लगा कि बहू नहीं मान रही है, तो उसने अपने बेटे को बताने की चेतावनी दी. जिसके बाद बहू ने सास से मिन्नते की और कसम खाई कि वह अब अपने प्रेमी से नहीं मिलेगी. लेकिन अंदर ही अंदर सास से खार खाई बहू ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया. 6 दिसंबर की शाम जब बुजुर्ग शौच के लिए घर से निकली  तो नीतू ने प्रेमी के मिलकर सास की गला दबाकर हत्या कर दी.  

पुलिस ने बताया कि मृतक बुजुर्ग के चार बेटे और दो बेटियां हैं,  तीन बेटों की शादी हो चुकी है और तीनों बाहर दूसरे प्रदेश में नौकरी करते हैं.  इस दौरान बड़ी बहू नीतू का गांव के ही विशाल राव नाम के युवक से अवैध संबंध हो गए थे. जब सास रुकावट बनने लगी तो बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. एडिशनल एसपी राजेश सोनकर ने बताया कि इस हत्या में शामिल महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 2
Wow Wow 0
Sad Sad 3
Angry Angry 2
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User