गर्लफ्रेंड संग होटल में था ससुर, पुलिस ने पकड़ा- बहु छुड़ाने थाने आयी

एक महिला पड़ोसी के साथ आई थी तो एक नजदीकी के साथ। वहीं इस्लामनगर का बुजुर्ग भी अपनी करीबी महिला को लेकर आया था। देर रात उसे उसके बेटे की बहू छुड़ाने थाने आई। उसके सामने बुजुर्ग का सिर भी शर्म से झुक गया।

Sep 12, 2022 - 20:23
0 634
गर्लफ्रेंड संग होटल में था ससुर, पुलिस ने पकड़ा- बहु छुड़ाने थाने आयी

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित होटल अजंता पर शुक्रवार दोपहर अचानक पुलिस ने छापा मारा था, जिसमें पांच महिलाओं समेत 10 लोग पकड़े गए थे। मामले में पुलिस ने अजंता होटल के मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता को शनिवार को जेल भेज दिया। होटल मालिक सुभाष दुआ की तलाश की जा रही है। यहां तलाशी के दौरान विभिन्न कमरों से काफी आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित अजंता होटल में एक सूचना के आधार पर शुक्रवार को सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजेश कुमार और कोतवाली इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान के साथ छापा मारा था।

होटल में एक महिला अपने प्रेमी के साथ आई थी तो एक ने अपने देवर के साथ आने की बात कबूली। एक महिला पड़ोसी के साथ आई थी तो एक नजदीकी के साथ। वहीं इस्लामनगर का बुजुर्ग भी अपनी करीबी महिला को लेकर आया था। देर रात उसे उसके बेटे की बहू छुड़ाने थाने आई। उसके सामने बुजुर्ग का सिर भी शर्म से झुक गया।

शहर में केवल अजंता ही नहीं और भी कई होटल इस धंधे के लिए बदनाम हैं। शहबाजपुर तिराहे के नजदीक होटल में पहले भी छापा मारा जा चुका है और उसके मालिक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज है।

इसके अलावा होटल का मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता भी पकड़ा गया था। उस समय होटल में ताला डाल दिया गया। बाद में शाम को पुलिस की एक टीम ने दोबारा होटल जाकर सघन तलाशी ली तो वहां तमाम आपत्तिजनक सामग्री मिली। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने शुक्रवार देर रात होटल मालिक सुभाष दुआ और मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जबकि कमरों से पकड़े गए जोड़ों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया, शनिवार दोपहर को पुलिस ने होटल मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता को जेल भेज दिया। होटल से साढ़े पंद्रह हजार रुपये और एक रजिस्टर भी बरामद हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 14
Wow Wow 9
Sad Sad 2
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User