सिकंदराबाद में इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज करते वक्त शोरूम में आग से आठ की मौत

बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब यहां इलेक्ट्रिक बाइक चार्ज की जा रही थी। आग लगने के कारण अब तक हादसे में आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

Sep 13, 2022 - 09:19
0 102
सिकंदराबाद में इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज करते वक्त शोरूम में आग से आठ की मौत

तेलंगाना के सिकंदराबाद में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम में आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब यहां इलेक्ट्रिक बाइक चार्ज की जा रही थी। आग लगने के कारण अब तक हादसे में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। 

अधिकारियों ने बताया, शोरूम के ऊपर लॉज भी स्थित है। आग लगने के कारण पहले व दूसरे माले पर धुंआ भर गया, जिससे लोगों का दम घुटने लगा। इसके बाद लोगों ने इमारत से कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

हालांकि, कई लोग इसमें फंस गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को इमारत से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि इस घटना में पांच नए स्कूटर व सर्विसिंग के लिए आए 12 पुराने स्कूटर जल कर खाक हो गए।

घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने कहा, सिकंदराबाद में आग लगने से हुई आठ लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये व घायलों को 50,000 रुपये के भुगतान का एलान किया। 

सिकंदराबाद की डीसीपी नॉर्थ जोन चंदना दीप्ति ने बताया, पहले छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन दम घुटने के कारण दो अन्य की मौत सामने आई है। उन्होंने बताया, अभी तक की जांच में सामने आया हे कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ। 

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 6
Angry Angry 10
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User