तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान मैंडूस ने मचाई तबाही, उखड़े पेड़, चेन्नई की सड़कें जलमग्न

साइक्लोन मैंडूस के चलते तमिलनाडु के तटीय इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। तेज हवाओं और आंधी से सैकड़ों पेड़ उखड़ गए हैं। यहां 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इधर, चेन्नई में तेज बारिश और हवाओं की वजह से 13 फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी हैं। हालात को देखते हुए चेन्नई में NDRF को तैनात किया गया है।

Dec 10, 2022 - 10:03
0 39
तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान मैंडूस ने मचाई तबाही, उखड़े पेड़, चेन्नई की सड़कें जलमग्न

शुक्रवार देर रात चक्रवर्ती तूफान ‘मैंडूस’ ने मामल्लपुरम मैं दस्तक दी जिसके कारण तटीय तमिलनाडु में मध्यम से भारी बारिश हुई।  मिली जानकारी के अनुसार IMD का कहना है कि, चक्रवर्ती तूफान के दस्तक देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चक्रवर्ती तूफान के प्रभाव से कई तटीय क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हुई। 

साइक्लोन मैंडूस के चलते तमिलनाडु के तटीय इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। तेज हवाओं और आंधी से सैकड़ों पेड़ उखड़ गए हैं। यहां 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इधर, चेन्नई में तेज बारिश और हवाओं की वजह से 13 फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी हैं। हालात को देखते हुए चेन्नई में NDRF को तैनात किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार मैंडूस बंगाल की खाड़ी में वेस्ट से नॉर्थ वेस्ट की तरफ बढ़ रहा है। यह 9 दिसंबर की रात पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा। उस वक्त हवा की रफ्तार 65-75 किमी प्रति घंटे होने का अनुमान है। साइक्लोन के तट से टकराने के दौरान हवा की रफ्तार बढ़कर 105 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

तीव्रता के पैमाने पर, इसे पहले ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ के रूप में वर्गीकृत किया गया था।  इसके बाद से यह 62-88 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ ‘चक्रवाती तूफान’ में आ गया है।  ‘सुपर साइक्लोनिक स्टॉर्म’ में 222+ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चलती हैं। 

आज सुबह पुडुचेरी बंदरगाह पर एक तूफान चेतावनी झंडा फहराया गया और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने के लिए कहा गया चेन्नई में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल तैयार है ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन ने सभी पार को और खेल के मैदानों को बंद करने का आदेश भी दिया है। 

बचाव कार्यों के लिए नाव, हाई-वोल्टेज मोटर, सकर मशीन और कटर जैसे उपकरण भी तैयार हैं. एनडीआरएफ के अधिकारी संदीप कुमार ने समाचार एजेंसियों को बताया, एक बार राज्य के अधिकारियों से अलर्ट मिलने के बाद, एनडीआरएफ की टीम तुरंत आवश्यक स्थान पर जाएगी। 

ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन कमिश्नर ने मैंडूस साइक्लोन के खतरे को देखते हुए लोगों से पेड़ों के आसपास अपनी गाड़ियां पार्क न करने को कहा है। सभी पार्क और प्ले ग्राउंड बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही लोगों को शुक्रवार और शनिवार समुद्र के किनारे न जाने को कहा गया है। शिक्षा मंत्री ए नमस्सिवम ने कहा कि पुडुचेरी और कराईकल में सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 2
Angry Angry 1
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User