दबंग शोहदे से अपनी इज़्ज़त बचाने के लिए दो मंजिला मकान की छत से कूद गयी लड़की

अकेली लड़की पाकर एक मनचला घर में घुस गया और लड़की से छेड़छाड़ करने लगा. अपनी आबरु बचाने के लिए लड़की दो मंजिला मकान से कूद गई. इस घटना में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.

Dec 09, 2022 - 22:26
0 73
दबंग शोहदे से अपनी इज़्ज़त बचाने के लिए दो मंजिला मकान की छत से कूद गयी लड़की

उत्तर प्रदेश  के झांसी में सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां झांसी के कटेरा थानाक्षेत्र के ग्राम खिरक टुडयन में अकेली लड़की पाकर एक मनचला घर में घुस गया और लड़की से छेड़छाड़ करने लगा. अपनी आबरु बचाने के लिए लड़की दो मंजिला मकान से कूद गई. इस घटना में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.  

आपको बता दें कि गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है. वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस कर कार्रवाई शुरु कर दी है. झांसी में ग्राम खिरक टुडयन के रहने वाले लड़की के पिता ने बताया कि वह पत्नी के साथ खेत पर पानी लगा रहे था. इस दौरान मौके का फायदा उठाते हुए गांव का ही रहने वाला गोपाल यादव शराब पीकर घर नें घुस गया. बता दें वह नशे की हालत में घर में घुसा. फिर क्या था उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया.

जानकारी के मुताबिक खुद को बचाने के लिए बच्ची काफी तेजी से छत की तरफ भागी. तभी पीछे से आरोपी भी छत पर पहुंचा, तो बच्ची ने अपने आप को बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी. इससे उसके हाथ पैर टूट गए और कमर में गंभीर चोटें आई हैं. फिलहाल, मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है.

वहीं, पीड़िता के परिजनों की मानें तो, मुताबिक आरोपी आये दिन बच्ची को परेशान करता था इसलिए बच्ची को स्कूल भेजना बंद करा दिया था. इस मामले में क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर अरुण चौरसिया ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिल गई है. तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 2
Wow Wow 2
Sad Sad 3
Angry Angry 3
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User