मुख्यमंत्री योगी आज करेंगे गोरखपुर के पहले 6 लेन वाले फ्लाईओवर का शिलान्यास

शहर में जाम की समस्या के ठोस समाधान के लिए महानगर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर की सौगात मिलने जा रही है। सीएम 4 दिसंबर, रविवार को 429.49 करोड़ रुपये की लागत से टीपीनगर से पैडलेगंज तक बनने वाले फ्लाईओवर का शिलान्यास करेंगे। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सिक्सलेन फ्लाईओवर समेत कुल करीब 950 करोड़ रुपये की लागत वाली चार प्रमुख विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

Dec 04, 2022 - 10:57
0 45
मुख्यमंत्री योगी आज करेंगे गोरखपुर के पहले 6 लेन वाले  फ्लाईओवर का शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर हैं। शनिवार शाम को आए सीएम योगी आज महानगर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 950 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा सीएम योगी आज जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे। 

शहर में जाम की समस्या के ठोस समाधान के लिए महानगर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर की सौगात मिलने जा रही है।  सीएम 4 दिसंबर, रविवार को 429.49 करोड़ रुपये की लागत से टीपीनगर से पैडलेगंज तक बनने वाले फ्लाईओवर का शिलान्यास करेंगे।  महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सिक्सलेन फ्लाईओवर समेत कुल करीब 950 करोड़ रुपये की लागत वाली चार प्रमुख विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 

महानगर में जाम की समस्या से निजात पाने तथा बाहरी हिस्से में रोड कनेक्टिविटी को और शानदार बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने टीपीनगर से पैडलेगंज तक सिक्सलेन फ्लाईओवर का प्रस्ताव बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया था।  सीएम के निर्देश के बाद इस परियोजना की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।  इस प्रोजेक्ट में देवरिया बाईपास को भी फोरलेन फ्लाई ओवर से जोड़ा जाएगा।  4 दिसंबर को इस प्रोजेक्ट के साथ ही मुख्यमंत्री 399.24 करोड़ रुपये से गोरखपुर उप मार्ग (देवरिया बाईपास) के फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य तथा 67.35 करोड़ रुपये की लागत से रामगढ़ताल नौकायन से देवरिया बाईपास तक फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास भी करेंगे. राप्ती नदी में गिरने वाले कटनिया/महेवा नाले के इंटरसेप्श, डायवर्जन एवं ट्रीटमेंट से संबंधित परियोजना का शिलान्यास भी सीएम के हाथों होगा।  इस परियोजना की लागत 53.03 करोड़ रुपये है।  

मुख्यमंत्री रविवार की सुबह 9.30 बजे एमपी इंटर कालेज के परिसर में आयोजित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद उनके लखनऊ जाने की संभावना है। वहां सर्वदलीय बैठक में शामिल हो सकते हैं। लखनऊ में बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री वापस गोरखपुर आएंगे और दोपहर बाद तीन बजे से क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में आयोजित महंत अवेद्यनाथ अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी कबड्डी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इसके बाद शाम चार बजे से महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम पांच बजे मुख्यमंत्री गीता प्रेस में आयोजित गीता जयंती समारोह में शामिल होने जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User