सीएम योगी आज पीलीभीत में: जनसभा को संबोधित करेंगे, कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर पंडाल से लेकर बाकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद समेत 38 लोगों को स्थान मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार पूर्वाह्न 11:30 बजे पतरासा कुंवरपुर गांव में जनसभा करेंगे। इस दौरान बरखेड़ा व बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

Jun 29, 2026 - 11:45
0 13
सीएम योगी आज पीलीभीत में: जनसभा को संबोधित करेंगे, कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार पूर्वाह्न 11:30 बजे पतरासा कुंवरपुर गांव में जनसभा करेंगे। इस दौरान बरखेड़ा व बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम में पट्टाधारक विस्थापित परिवारों को मालिकाना हक से संबंधित कागज भी सौंपे जाएंगे। इसके बाद दोपहर 12:40 बजे मुरादाबाद रवाना हो जाएंगे।

वहां समीक्षा बैठक, योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर रात्रि प्रवास करेंगे। मंगलवार को रामपुर में जनसभा तय है। इसके उपरांत बरेली पहुंचकर दोपहर 12: 30 बजे से समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक के बाद दो घंटे का समय आरक्षित रखा गया है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर पंडाल से लेकर बाकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद समेत 38 लोगों को स्थान मिलेगा।

इसमें पहली पंक्ति में मुख्यमंत्री के पास केंद्रीय राज्य मंत्री, प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख समेत विधायकों, एमएलसी सुधीर गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी समेत अन्य भाजपा नेता रहेंगे। दूसरी पंक्ति में अन्य जनप्रतिनिधि व पूर्व जनप्रतिनिधि रहेंगे। वहीं, तीसरी पंक्ति में एडीजी, मंडलायुक्त, डीआइजी, डीएम, एसपी आदि रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User