मैनपुरी की करहल सीट से पहली बार लड़ रहे विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव आज करेंगे नामांकन

मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। सोमवार को वह नामांकन दाखिल करने के लिए मैनपुरी आ रहे हैं। वह सीधे कलक्ट्रेट पर पहुंचकर नामांकन करेंगे। अखिलेश यादव के आने से सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वहीं प्रशासन भी इसे लेकर अलर्ट मोड पर है।

Jan 31, 2022 - 04:14
0 40
मैनपुरी की करहल सीट से पहली बार लड़ रहे विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव आज करेंगे नामांकन

मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। सोमवार को वह नामांकन दाखिल करने के लिए मैनपुरी आ रहे हैं। वह सीधे कलक्ट्रेट पर पहुंचकर नामांकन करेंगे। अखिलेश यादव के आने से सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वहीं प्रशासन भी इसे लेकर अलर्ट मोड पर है। 

अखिलेश यादव के नामांकन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। ऐसे में कहीं न कहीं नामांकन में भीड़ होने की भी संभावना है। इसी को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। क्योंकि भीड़ को रोकना भी प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। इसके साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम करने होंगे। 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। जिले में तीसरे चरण में चुनाव प्रस्तावित है। 20 फरवरी को मतदाना होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को अखिलेश यादव का नामांकन कार्यक्रम प्रस्तावित है। 

नामांकन में अब केवल दो दिन का ही समय शेष है। इसके बाद भी भाजपा ने अब तक यहां अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल से ही चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में भाजपा यहां कोई मजबूत प्रत्याशी लाने का प्रयास कर रही है। सूत्रों के अनुसार अब तक भाजपा को सफलता हाथ नहीं लगी है। अगर 31 जनवरी तक कोई प्रत्याशी नहीं मिलता है तो पूर्व में चर्चा में रहे एक क्षेत्रीय नेता पर ही भाजपा अपना दांव खेलेगी। 

अखिलेश सैफई से करहल होते हुए कार से दोपहर एक बजे के करीब कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। यहां वह चार सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन के दौरान उनके साथ पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव और सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव मौजूद रहेंगे। नामांकन को देखते हुए अखिलेश यादव रविवार शाम को ही सैफई पहुंच गए हैं। 

अखिलेश यादव के साथ ही मैनपुरी की दो अन्य सीटों से भी सपा प्रत्याशी सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भोगांव सीट से आलोक शाक्य जहां नामांकन पत्र दाखिल करेंगे तो वहीं किशनी से बृजेश कठेरिया नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। मैनपुरी सदर सीट से सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव शुक्रवार को ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User