AC blast in Noida: अरण्या सोसायटी में AC ब्लास्ट से लगी आग, आसमान में छाया भयंकर धुएं का गुबार

सेक्टर-119 स्थित अरण्या सोसायटी में 21वें फ्लोर के फ्लैट में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई है। बताया जा रहा है कि फ्लैट में लगे एयर कंडीशनर (AC) में धमाके की वजह से आग लगी है। सूचना पर आनन-फानन में दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग बुझाने का काम चल रहा है। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Jun 29, 2026 - 10:37
0 11
AC blast in Noida: अरण्या सोसायटी में AC ब्लास्ट से लगी आग, आसमान में छाया भयंकर धुएं का गुबार

सेक्टर-119 स्थित अरण्या सोसायटी में 21वें फ्लोर के फ्लैट में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई है। बताया जा रहा है कि फ्लैट में लगे एयर कंडीशनर (AC) में धमाके की वजह से आग लगी है।

सूचना पर आनन-फानन में दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग बुझाने का काम चल रहा है। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

गौतमबुद्ध नगर के चीफ फायर ऑफिसर और स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं और बचाव व आग बुझाने के काम की निगरानी कर रहे हैं। नोएडा पुलिस के अनुसार, सेक्टर-113 पुलिस स्टेशन को अरण्या सोसाइटी के एक फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर सर्विस की टीमों ने तुरंत कार्रवाई की और आग बुझाने का काम शुरू किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का तुरंत संज्ञान लिया और अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। [


राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं मिली है. एहतियात के तौर पर आसपास के फ्लैटों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही यदि कोई घायल हो तो उसे तत्काल समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 4
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User