650 एकड़ में बनेगा नया इंडस्ट्रियल हब; नोएडा की तरह संभल में आएगी नौकरियों का बहार

इस क्षेत्र में पहले से मौजूद एमएसएमई और कृषि आधारित इकाइयों को व्यवस्थित रूप से विकसित करने की दिशा में भी काम किया जाएगा. यूपीडा ने स्थानीय उद्यमियों और कंपनियों को इस नए औद्योगिक क्षेत्र में अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए आमंत्रित करना शुरू कर दिया है, जिससे उन्हें बेहतर बुनियादी सुविधाएं और बड़ा बाजार मिल सके. 

Apr 22, 2026 - 19:00
0 12
650 एकड़ में बनेगा नया इंडस्ट्रियल हब; नोएडा की तरह संभल में आएगी नौकरियों का बहार

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने नोएडा और आसपास के इलाकों पर बढ़ते औद्योगिक दबाव को कम करने के लिए संभल में एक अत्याधुनिक औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 650 एकड़ भूमि का अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है. 

हड्डी, सींग और धातु से बने हस्तशिल्प के लिए देशभर में पहचान रखने वाला संभल अब मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक सेक्टर का नया केंद्र बनने की ओर बढ़ रहा है. प्रस्तावित ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एवं लॉजिस्टिक क्लस्टर’ का उद्देश्य न केवल निवेश को आकर्षित करना है, बल्कि स्थानीय उद्योगों को संगठित और सशक्त बनाना भी है. 

इस क्षेत्र में पहले से मौजूद एमएसएमई और कृषि आधारित इकाइयों को व्यवस्थित रूप से विकसित करने की दिशा में भी काम किया जाएगा. यूपीडा ने स्थानीय उद्यमियों और कंपनियों को इस नए औद्योगिक क्षेत्र में अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए आमंत्रित करना शुरू कर दिया है, जिससे उन्हें बेहतर बुनियादी सुविधाएं और बड़ा बाजार मिल सके. 

यूपीडा इस प्रोजेक्ट को मल्टीमोडल कनेक्टिविटी और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की दिशा में काम कर रहा है. मुरादाबाद, बदायूं, अलीगढ़ और अमरोहा जैसे प्रमुख शहरों के नजदीक होने के कारण यह क्षेत्र निवेशकों के लिए एक रणनीतिक केंद्र साबित हो सकता है. 

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 6
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User