सीएम योगी देंगे 1054 करोड़ की 470 परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री 304.68 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 173 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जिनमें 87 सड़कों और नालियों का निर्माण (95.77 करोड़ रुपये), 83 नाला निर्माण कार्य (129.85 करोड़ रुपये) और 58 करोड़ रुपये के महापौर/पार्षद वरीयता कार्य शामिल हैं. इसके अलावा 297 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा, जिनमें सीएम ग्रिड योजना के तहत 6 स्मार्ट सड़कों का निर्माण प्रमुख है.

Apr 22, 2026 - 18:49
0 13
 सीएम योगी देंगे 1054 करोड़ की 470 परियोजनाओं की सौगात

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल के तहत गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एकला बांध पर विकसित ईको पार्क का लोकार्पण करेंगे. 

इसी स्थल पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री करीब 1054 करोड़ रुपये की लागत वाली 470 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे. यह ईको पार्क खास इसलिए है क्योंकि जिस स्थान पर आज हरियाली और सुविधाएं नजर आएंगी, वहां कभी कूड़े का विशाल पहाड़ हुआ करता था.

महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव के अनुसार, नगर निगम ने 2.26 लाख मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर 40 एकड़ भूमि को कूड़ा मुक्त बनाया और उसे ईको पार्क के रूप में विकसित किया. 

नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस पार्क में वॉकिंग ट्रैक, फुटपाथ, योग और ध्यान के लिए विशेष स्थान तथा बच्चों के लिए सुरक्षित किड्स जोन विकसित किए गए हैं.

मुख्यमंत्री 304.68 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 173 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जिनमें 87 सड़कों और नालियों का निर्माण (95.77 करोड़ रुपये), 83 नाला निर्माण कार्य (129.85 करोड़ रुपये) और 58 करोड़ रुपये के महापौर/पार्षद वरीयता कार्य शामिल हैं. इसके अलावा 297 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा, जिनमें सीएम ग्रिड योजना के तहत 6 स्मार्ट सड़कों का निर्माण प्रमुख है.

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 1
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User