ममता के गढ़ में CM योगी का जोरदार हमला - 'टीएमसी के गुंडे बंगाल को कंगाल...' 

अपने अंदाज में गरजते हुए सीएम योगी ने कहा कि बंगाल को टीएमसी की गुलामी से मुक्त कराने का अवसर आपके सामने है. पहले पूरा देश रोजगार के लिए बंगाल आता था. शोध होते थे, ज्ञान की धरा थी... हालांकि, पहले कांग्रेस ने लूटा, फिर कम्युनिस्टों ने नोचा और 15 साल से टीएमसी के गुंडे बंगाल को कंगाल बनाने के लिए सारे यत्न कर रहे हैं.

Apr 22, 2026 - 19:05
0 12
ममता के गढ़ में CM योगी का जोरदार हमला - 'टीएमसी के गुंडे बंगाल को कंगाल...' 

पश्चिम बंगाल में सीएम योगी आदित्यनाथ की ताबड़तोड़ रैलियां हो रही हैं. आज जोरासांको में रैली करते हुए योगी ने कहा कि यह क्षेत्र गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर का ठाकुरबाड़ी है. साहित्य के लिए पहली बार किसी भारतीय को नोबेल प्राइज मिला था. पूरा भारत गौरव करता है. 

दुखद है कि गुरुदेव के उस हेरिटेज परिसर में, जहां उनकी तस्वीर लगनी चाहिए थी, जहां भारत माता की तस्वीर होनी चाहिए थी, वहां पर टीएमसी के गुंडों ने जबरन कब्जा करके ममता दीदी का फोटो लगा दिया. यह भारतीयता का अपमान है, बंगाल की अस्मिता का अपमान है. 

अपने अंदाज में गरजते हुए सीएम योगी ने कहा कि बंगाल को टीएमसी की गुलामी से मुक्त कराने का अवसर आपके सामने है. पहले पूरा देश रोजगार के लिए बंगाल आता था. शोध होते थे, ज्ञान की धरा थी... हालांकि, पहले कांग्रेस ने लूटा, फिर कम्युनिस्टों ने नोचा और 15 साल से टीएमसी के गुंडे बंगाल को कंगाल बनाने के लिए सारे यत्न कर रहे हैं.

योगी अपनी हर रैली में TMC का मतलब- टेरर, माफिया राज और करप्शन बता रहे हैं. उन्होंने कहा, 'बंगाल की धरती काबा की नहीं, मां काली की रहेगी, TMC के गुंडों का उपचार, डबल इंजन की भाजपा सरकार.'

यूपी के सीएम ने कहा कि बंगाल आज बदहाल है, जो ज्ञान की धरा थी आज वो बेरोजगारी के अंधकार में भटकती हुई दिखाई दे रही है. 10 साल में ही 7,000 से ज्यादा बड़े उद्योग बंगाल में बंद हुए है. 30 लाख से अधिक नौजवान बेरोजगार हुए हैं, लेकिन TMC और ममता दीदी के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है. 

बुआ और भतीजे, दोनों बंगाल के अस्तित्व को पूरी तरह समाप्त करना चाहते हैं. कोलकाता का मेयर बोलता है कि उर्दू चलेगी. मैं कहता हूं कि बंगाली अस्मिता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता है. टीएमसी के लोगों को बताने की आवश्यकता है कि काबा से नहीं, बंगाल की पहचान कालीबाड़ी से है. 

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 1
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User