24 IAS अफसरों के तबादले, 10 जिलों के DM बदले; योगी सरकार का बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल 

इससे पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया था. 40 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे. इनमें 15 जिलों के डीएम को बदल दिया गया था. इनमें से 8 डीएम को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले का डीएम बनाया गया था. इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को राज्य सरकार की कार्यशैली में तेजी और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

Apr 20, 2026 - 22:21
0 15
24 IAS अफसरों के तबादले, 10 जिलों के DM बदले; योगी सरकार का बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल 

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है. राज्य सरकार ने 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों की कमान बदली है. अयोध्या समेत 10 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं. अलीगढ़, एटा, बांदा, फर्रुखाबाद और हापुड़ के डीएम का भी ट्रांसफर किया गया है.

वहीं अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सोनभद्र, गाजीपुर और बाराबंकी में नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं. सरकार का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक मजबूती और बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए किया गया है, जिससे जिलों में विकास कार्यों को गति मिल सके.

सबसे प्रमुख बदलावों में गाजीपुर के जिलाधिकारी रहे अभिनाश कुमार को अलीगढ़ भेजा गया है, जबकि अलीगढ़ के जिलाधिकारी संजीव रंजन को कृषि विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है. इसी तरह एटा, बांदा, फर्रुखाबाद, हापुड़, अम्बेडकर नगर और सोनभद्र जैसे जिलों में भी नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं.

अंशुमन सिंह को एटा, अमित आसेरी को बांदा, अंकुर लाठर को फर्रुखाबाद, कविता मीना को हापुड़ और इशा प्रिया को अम्बेडकर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं चंद्रजीत गौड़ को सोनभद्र की जिम्मेदारी दी गई है.

गाजीपुर, अयोध्या और बाराबंकी जैसे जिलों में भी बड़े बदलाव हुए हैं. अनुज मल्होत्रा को गाजीपुर, शशांक त्रिपाठी को अयोध्या और ईशान प्रताप सिंह को बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.

इसके अलावा कई अधिकारियों को शासन स्तर पर महत्वपूर्ण विभागों में तैनाती मिली है. प्रेम रंजन सिंह को सर्व शिक्षा अभियान से जुड़ी जिम्मेदारी, अभिषेक पाण्डेय को राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, और संजीव रंजन को कृषि विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है. वहीं दीक्षा जैन और अपराजिता सिंह सिनसिनवार को नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

मुख्य विकास अधिकारियों में भी बदलाव किए गए हैं. उत्कर्ष द्विवेदी को शाहजहांपुर, अभिनव जैन को कानपुर नगर और दीक्षा जोशी को सीतापुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है, जबकि प्रणता ऐश्वर्य को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

इससे पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया था. 40 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे. इनमें 15 जिलों के डीएम को बदल दिया गया था. इनमें से 8 डीएम को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले का डीएम बनाया गया था.

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को राज्य सरकार की कार्यशैली में तेजी और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User