लखनऊ के विकासनगर में युवती से अश्लील हरकत करने वाला ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक 30 मई 2026 को एक पीड़ित पिता ने विकासनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री के साथ ऑटो चालक सनी यादव ने अश्लील हरकत की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती पर जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
राजधानी में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने रविवार को दो बड़ी कार्रवाई की हैं। विकासनगर में युवती से अश्लील हरकत और जानलेवा हमला करने वाले ऑटो चालक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पैर में गोली लगने पर दबोच लिया।
विकासनगर इलाके में युवती से छेड़छाड़, अश्लील हरकत, गाली-गलौज और जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित ऑटो चालक सनी यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक 30 मई 2026 को एक पीड़ित पिता ने विकासनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री के साथ ऑटो चालक सनी यादव ने अश्लील हरकत की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती पर जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
कृष्णानगर पुलिस और सर्विलांस सेल की टीम ने रविवार तड़के मुठभेड़ के बाद दिल्ली-एनसीआर से आकर लखनऊ में वारदात करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाशों को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर गिरोह के सरगना समेत पांच अन्य सदस्यों को भी दबोचा गया है।