NCR वालों के लिए खुशखबरी : बुलंदशहर के रास्ते 'गंगा एक्सप्रेसवे' से जुड़ेगा न्यू नोएडा

बुलंदशहर, हापुड़ और मेरठ के लोग बिना किसी शहर के ट्रैफिक में फंसे सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) पहुंच सकेंगे. वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए यमुना एक्सप्रेसवे और फिल्म सिटी (सेक्टर-21) के पास एक मल्टी-लेवल इंटरचेंज बनाया जाएगा. प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी.

Jun 02, 2026 - 10:08
0 2
NCR वालों के लिए खुशखबरी : बुलंदशहर के रास्ते 'गंगा एक्सप्रेसवे' से जुड़ेगा न्यू नोएडा

नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे पर एक रोटरी विकसित करने की योजना बनाई गई है, जिससे न्यू नोएडा को सीधे इस मार्ग से जोड़ा जा सके. यह प्रस्ताव जल्द ही प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा. 

रोटरी बनने के बाद न्यू नोएडा के ज्यादातर गांवों और प्रस्तावित सेक्टरों की सीधी पहुंच लिंक एक्सप्रेसवे तक हो जाएगी, जिससे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा.

प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर ने बताया कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के आसपास जहां सड़कें पहले से मौजूद हैं, वहीं किसानों से आपसी सहमति के आधार पर भूमि अधिग्रहण किया जाएगा. इसी क्षेत्र में न्यू नोएडा का साइट कार्यालय भी स्थापित किया जाएगा. 

उन्होंने कहा कि जिन सड़कों की वर्तमान चौड़ाई 18 मीटर है, उन्हें मास्टर प्लान के अनुसार 24 मीटर तक विस्तारित किया जाएगा. इसके लिए आसपास के गांवों की जमीन ली जाएगी.

    यह पूरी तरह से एक नया और आधुनिक लिंक एक्सप्रेसवे होगा. पूरा रूट पूरी तरह एक्सेस-कंट्रोल होगा, जिससे कहीं भी ट्रैफिक जाम नहीं मिलेगा. यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश को यमुना एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे के माध्यम से सीधे पूर्वांचल से जोड़ देगा.    इसके बनने से ईस्टर्न यूपी और दिल्ली-एनसीआर के बीच यात्रा का समय कई घंटे कम हो जाएगा

    बुलंदशहर, हापुड़ और मेरठ के लोग बिना किसी शहर के ट्रैफिक में फंसे सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) पहुंच सकेंगे. वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए यमुना एक्सप्रेसवे और फिल्म सिटी (सेक्टर-21) के पास एक मल्टी-लेवल इंटरचेंज बनाया जाएगा. प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User