योगी सरकार ने किया कड़ा रुख; यूपी के स्कूलों में कार्यवाहक प्रधानाचार्यों को अब नियमित की तर्ज पर वेतन
एडेड सेकेंडरी स्कूलों के कार्यवाहक प्रधानाचार्यों को जल्द ही नियमित प्रधानाचार्यों के समान वेतन जारी किया जाना शुरू हो जाएगा। दरअसल, योगी सरकार ने इस मामले में रुख को कड़ा किया है। सरकार के रुख को देखते हुए मंडलों के स्तर पर इस संबंध में आदेश जारी किए जाने लगे हैं।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कार्यवाहक प्रधानाचार्यों को नियमित प्रिंसिपल की तर्ज पर वेतन जारी किए जाने के निर्देश दिए हैं। मंडलों को इस संबंध में सरकार का रुख साफ किया गया है।
इसके बाद माना जा रहा है कि एडेड सेकेंडरी स्कूलों के कार्यवाहक प्रधानाचार्यों को जल्द ही नियमित प्रधानाचार्यों के समान वेतन जारी किया जाना शुरू हो जाएगा।
दरअसल, योगी सरकार ने इस मामले में रुख को कड़ा किया है। सरकार के रुख को देखते हुए मंडलों के स्तर पर इस संबंध में आदेश जारी किए जाने लगे हैं।
योगी आदित्यनाथ सरकार के कड़े रुख के बाद मंगलवार को आजमगढ़ मंडल में संयुक्त शिक्षा निदेशक ने निर्देश जारी किए। उन्होंने निर्देश दिया है कि मंडल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक को जिले के एडेड स्कूल मैनेजमेंट से तत्काल प्रस्ताव मंगाएं।
इस प्रकार मामले में दो अन्य मंडलों के संयुक्त शिक्षा निदेशकों ने इसी प्रकार का आदेश जारी किया है। इससे प्रभारी प्रधानाचार्यों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।