भीख लेकर पाकिस्तान ने UAE का 2 अरब डॉलर कर्ज चुकाया! सऊदी ने बचाई इज्जत
3.5 अरब डॉलर की पूरी वापसी पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार पर बड़ा दबाव डाल सकती थी. लेकिन उसकी मदद के लिए सऊदी अरब आगे आया है. सऊदी अरब ने पाकिस्तान के लिए 3 अरब डॉलर की नई जमा राशि देने का वादा किया है और पहले से मौजूद 5 अरब डॉलर की फैसिलिटी को तीन साल के लिए बढ़ा दिया है. इसके अलावा स्टेट बैंक ने यह भी पुष्टि की है कि उसे सऊदी अरब से 2 अरब डॉलर की राशि मिल चुकी है.
आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए एक बड़ी राहत आई है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सऊदी अरब यात्रा के बाद पाकिस्तान को नई आर्थिक मदद मिलती दिख रही, जिससे उसकी डूबती अर्थव्यवस्था को फिलहाल सहारा मिल गया है.
पाकिस्तान के स्टेट बैंक (SBP) के मुताबिक, सरकार ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को उसके 2 अरब डॉलर लौटा दिए हैं. यह रकम 2019 में पाकिस्तान को दी गई वित्तीय सहायता का हिस्सा थी. इससे पहले पाकिस्तान 500 मिलियन डॉलर चुका चुका था, जबकि बाकी रकम 23 अप्रैल तक चुकाने की बात कही गई है.
3.5 अरब डॉलर की पूरी वापसी पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार पर बड़ा दबाव डाल सकती थी. लेकिन उसकी मदद के लिए सऊदी अरब आगे आया है. सऊदी अरब ने पाकिस्तान के लिए 3 अरब डॉलर की नई जमा राशि देने का वादा किया है और पहले से मौजूद 5 अरब डॉलर की फैसिलिटी को तीन साल के लिए बढ़ा दिया है. इसके अलावा स्टेट बैंक ने यह भी पुष्टि की है कि उसे सऊदी अरब से 2 अरब डॉलर की राशि मिल चुकी है.
इस आर्थिक मदद से पाकिस्तान को अस्थायी राहत जरूर मिली है, लेकिन उसकी वित्तीय स्थिति अभी भी पूरी तरह स्थिर नहीं हुई है. 10 अप्रैल तक पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार 20.52 अरब डॉलर के आसपास थे, जो आयात के लगभग 2.8 महीने के बराबर है. वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने कहा था कि सरकार अब UAE के कर्ज की भरपाई के लिए नए विकल्प तलाश रही है. इसमें यूरोबॉन्ड, इस्लामिक सुकूक और अन्य देशों से कर्ज लेने जैसे विकल्प शामिल हैं.