होर्मुज में फिर ईरान का हमला, IRGC ने जहाज पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

ओमान के पास एक जहाज से जुड़ी घटना की रिपोर्ट मिली है. यह घटना ओमान के उत्तर-पूर्व में करीब 15 समुद्री मील की दूरी पर हुई. एजेंसी के मुताबिक कंटेनर जहाज के कप्तान ने बताया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की गनबोट जहाज के पास आई और उस पर फायरिंग की. 

Apr 22, 2026 - 12:03
0 14
होर्मुज में फिर ईरान का हमला, IRGC ने जहाज पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है. एक तरफ तो वार्ता का दूसरा दौर रद्द होने के बाद तनाव बढ़ गया है, वहीं दूसरी तरफ होर्मुज में एक बार फिर से हंगामा शुरू हो गया है. 

लगातार तीसरी घटना ऐसी सामने आई है, जब होर्मुज में किसी कंटेनर शिप को निशाना बनाया गया है. पहले दो हमले जहां अमेरिका की ओर से किए गए हैं, वहीं इस बार ईरान ने कंटेनर शिप को निशाना बनाया है.


यूके मैरिटाइम ट्रेट ऑपरेशंस ने बताया है कि ओमान के पास एक जहाज से जुड़ी घटना की रिपोर्ट मिली है. यह घटना ओमान के उत्तर-पूर्व में करीब 15 समुद्री मील की दूरी पर हुई. एजेंसी के मुताबिक कंटेनर जहाज के कप्तान ने बताया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की गनबोट जहाज के पास आई और उस पर फायरिंग की. 

इस हमले में जहाज के कंट्रोल रूम को भारी नुकसान पहुंचा है. हालांकि किसी तरह की आग लगने या पर्यावरण को नुकसान होने की खबर नहीं है. जहाज पर मौजूद सभी क्रू सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Wow Wow 1
Sad Sad 1
Angry Angry 2
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User