भारत आ रहे जहाज समेत 2 को आईआरजीसी ने होर्मुज के पास किया जब्त

Apr 22, 2026 - 18:37
0 13
भारत आ रहे जहाज समेत 2 को आईआरजीसी ने होर्मुज के पास किया जब्त

अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता ठप होने और सीजफायर पर अनिश्चितता के बीच हालात तेजी से बिगड़ते दिख रहे हैं. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान ने आक्रामक रुख अपनाते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे दो जहाजों को जब्त कर लिया है.

Islamic Revolutionary Guard Corps (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसकी नेवल फोर्स ने “उल्लंघन” करने पर इन जहाजों को रोका. एएफपी के अनुसार, गार्ड्स ने बयान जारी कर कहा कि यह कार्रवाई आज सुबह की गई. इसमें एक गुजरात आ रहा जहाज भी है, जिसे पकड़ा गया है.

ईरान की कार्रवाई के बाद जब्त किए गए दोनों जहाजों की पहचान अब साफ हो गई है. Islamic Revolutionary Guard Corps (आईआरजीसी) ने जिन जहाजों को रोका, उनमें MSC-FRANCESCA और EPAMINONDAS शामिल हैं. 

शिप-ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Marine Traffic के अनुसार, EPAMINONDAS दुबई के जबेल अली पोर्ट से भारत के गुजरात की ओर जा रहा था. इससे यह मामला सिर्फ अमेरिका-ईरान तनाव तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका असर भारत सहित क्षेत्रीय व्यापारिक मार्गों पर भी पड़ सकता है.

होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाज वैश्विक तेल और व्यापार सप्लाई का अहम हिस्सा होते हैं. ऐसे में इन जहाजों की जब्ती से अंतरराष्ट्रीय शिपिंग, ऊर्जा आपूर्ति और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है. यह घटना साफ संकेत देती है कि कूटनीतिक गतिरोध के बीच अब समुद्री मोर्चे पर टकराव तेज हो रहा है, जिसका असर वैश्विक स्तर पर महसूस किया जा सकता है.

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 2
Angry Angry 3
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User