UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का आज आएगा रिजल्ट, इस लिंक पर डायरेक्ट देखें परिणाम

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परिणाम के बाद यदि किसी छात्र को अपने अंकों को लेकर संतोष न हो तो उसे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। बोर्ड के द्वारा स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों का मनोबल बनाए रखें और उन्हें सकारात्मक सहयोग दें।

Apr 23, 2026 - 09:41
0 6
UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का आज आएगा रिजल्ट, इस लिंक पर डायरेक्ट देखें परिणाम

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज जारी करने की घोषणा कर दी है। परिणाम से पहले विद्यार्थियों में किसी तरह की कुंठा या निराशा न हो, इसे लेकर समाज के विभिन्न वर्गों से बातचीत की गई। 

सभी का एक ही संदेश है, अंक नहीं, आपकी मेहनत और क्षमता भविष्य तय करती है। कोई भी परीक्षा जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत होती है। रिजल्ट एक पड़ाव है, मंजिल नहीं। मेहनत जारी रखें, सफलता जरूर मिलेगी।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परिणाम के बाद यदि किसी छात्र को अपने अंकों को लेकर संतोष न हो तो उसे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। बोर्ड के द्वारा स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों का मनोबल बनाए रखें और उन्हें सकारात्मक सहयोग दें।

परीक्षाओं के सफल आयोजन के बाद 254 मूल्यांकन केंद्रों पर लगभग 2.75 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से चार अप्रैल के बीच मात्र 15 कार्य दिवसों में पूरा किया गया। इस बार परिणाम को त्रुटिहीन बनाने के लिए प्रधानाचार्यों और वरिष्ठ प्रवक्ताओं को अंकेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शिक्षा मंत्री ने घोषणा की है कि बोर्ड के दसवीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

upresults.nic.in,
upmsp.edu.in, 
digilocker, 
sarkari result

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User