महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश ने बीजेपी को घेरा, बोले- भाजपा 'नारी' को 'नारा' बनाने की कोशिश में थी

सपा मुखिया ने आगे कहा कि भाजपा का सीएमएफ फार्मूला यानी क्रिएट मिस्ट्रस एंड फियर अब पिट चुका है। इनकी चाल जनता के सामने खुल चुकी है। इसलिए, इनकी हार होना शुरू हो गई है। एकता को बांटने के लिए भाजपाई अब महिलाओं के बीच खेल खेल रहे हैं। लेकिन, अब महिलाएं ही भाजपा को हराएंगी। भाजपा वाले पुरुषों की सत्ता में विश्वास रखते हैं। 

Apr 19, 2026 - 16:30
0 4
महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश ने बीजेपी को घेरा, बोले- भाजपा 'नारी' को 'नारा' बनाने की कोशिश में थी

राजधानी लखनऊ में रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बीजेपी पर जबरदस्त निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा 'नारी' को 'नारा' बनाने की कोशिश में थी। लेकिन, विपक्ष ने उनको अपने मंसूबों पर सफल नहीं होने दिया। जब भाजपा जनगणना नहीं करा सकता, तो महिलाओं को आरक्षण कैसे देंगे? 


उन्होंने कहा कि यदि सरकार जनगणना कराएगी तो जातीय जनगणना की बात उठेगी। लेकिन, ये सरकार उनका हक नहीं देना चाहती। हम आधी आबादी को हक देना चाहते हैं, लेकिन वो आधी आबादी कौन सी होगी, ये कौन तय करेगा? 

विपक्ष सही मायनों में अब देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है। भाजपा पहले लोगों को छोटे गुटों में बांटती है, फिर उनको डर दिखाती है। कहती है तुम खतरे में हो, हमारे साथ आ जाओ। भाजपाई सत्ता पाने के लिए कितना भी नीचे गिर सकते हैं।

सपा मुखिया ने आगे कहा कि भाजपा का सीएमएफ फार्मूला यानी क्रिएट मिस्ट्रस एंड फियर अब पिट चुका है। इनकी चाल जनता के सामने खुल चुकी है। इसलिए, इनकी हार होना शुरू हो गई है। एकता को बांटने के लिए भाजपाई अब महिलाओं के बीच खेल खेल रहे हैं। लेकिन, अब महिलाएं ही भाजपा को हराएंगी। भाजपा वाले पुरुषों की सत्ता में विश्वास रखते हैं। 


उन्होंने कहा कि भाजपा का हर प्रयास, हर बिल या तो कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने वाला होता है, या फिर छल छलावा होता है। इस बार भाजपा इस बिल के माध्यम से महिलाओं की एकता में दरार डालकर उनको ठगना चाहती थी, लेकिन विपक्ष की एकता ने उनके मंसूबों के धूल चटा दी। 

ये भाजपा के खिलाफ देश में संकरी हो चुकी जन चेतना की जीत है। महिला आरक्षण बिल के सहारे भाजपा नारी को नारा बनाने की कोशिश कर रही थी। परिसीमन के रूप में यह बिल भी नारी का हरण करने आया था। 

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User