सिक्किम दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी, गंगटोक में खेला फुटबॉल

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, गंगटोक की एक सुहावनी सुबह सिक्किम में अपने युवा दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने जैसा कुछ भी नहीं! उन्होंने कहा, स्पष्ट है कि इन युवाओं के साथ फुटबॉल का सत्र बेहद ऊर्जावान रहा!

सिक्किम दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी, गंगटोक में खेला फुटबॉल

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर हैं। इस क्रम में उन्होंने गंगटोक में मंगलवार सुबह-सुबह बच्चों के एक ग्रुप के साथ फुटबॉल खेला। इसकी खूबसूरत तस्वीरें पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से भी शेयर की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, गंगटोक की एक सुहावनी सुबह सिक्किम में अपने युवा दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने जैसा कुछ भी नहीं! उन्होंने कहा, स्पष्ट है कि इन युवाओं के साथ फुटबॉल का सत्र बेहद ऊर्जावान रहा!

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर हैं, जहां वे राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे और 4,000 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगे।

प्रधानमंत्री मंगलवार को गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे, जिसे राज्य की समृद्ध पारिस्थितिक और पुष्प विरासत को प्रदर्शित करने के लिए विश्व स्तरीय ऑर्किड अनुभव केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। इसके बाद, सुबह लगभग 10 बजे, पीएम मोदी पालजोर स्टेडियम में स्वर्ण जयंती समारोह के समापन समारोह में शामिल होंगे,

 जहां वे बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि जैसे क्षेत्रों में फैली परियोजनाओं का उद्घाटन, शुभारंभ और आधारशिला रखेंगे। वे सभा को संबोधित भी करेंगे।