सांसद  रवि किशन का ये बयान वायरल- 'मैं अपनी पत्नी के पैर छूता हूं, विपक्षी नेताओं को भी...' 

रवि किशन ने कहा, 'विरोधियों को भी छूना चाहिए. तभी वे रवि किशन बनेंगे और दुनिया जानेगी.' भाषण के दौरान उन्होंने अपने बचपन की गरीबी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके गांव में न चूल्हा था, न शौचालय, और महिलाओं को अंधेरा होने का इंतजार करना पड़ता था. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं से महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है.

Apr 17, 2026 - 19:17
0 15
सांसद  रवि किशन का ये बयान वायरल- 'मैं अपनी पत्नी के पैर छूता हूं, विपक्षी नेताओं को भी...' 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और अभिनेता रवि किशन ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि वह अपनी पत्नी के पैर छूते हैं क्योंकि संघर्ष के दिनों में वह उनके साथ खड़ी रहीं.

गोरखपुर से लोकसभा सदस्य ने महिला आरक्षण और परिसीमन से संबंधित विधेयकों पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं को भी अपनी पत्नियों के पैर छूने चाहिए और यदि वे ऐसा करेंगे तभी ‘रवि किशन’ बनेंगे और दुनिया उन्हें जानेगी.

उन्होंने कहा, 'मुझे लाखों वोट मिलता है. उसमें एक-डेढ़ लाख मेरी धर्मपत्नी लाती हैं. मैं उनके पैर छूता हूं...पैर क्यों नहीं छूना चाहिए. जब मैं सिनेमा में संघर्ष कर रहा था तो उन्होंने गरीबी में मेरा साथ दिया. मैं उनके पैर क्यों नहीं छूऊंगा?' उन्होंने कहा, 'मेरी पत्नी पैर नहीं छूने देती हैं, लेकिन जब वह गहरी नींद में होती हैं तब मैं पैर छूता हूं.'

रवि किशन ने कहा, 'विरोधियों को भी छूना चाहिए. तभी वे रवि किशन बनेंगे और दुनिया जानेगी.' भाषण के दौरान उन्होंने अपने बचपन की गरीबी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके गांव में न चूल्हा था, न शौचालय, और महिलाओं को अंधेरा होने का इंतजार करना पड़ता था. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं से महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है.

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User