बिना नाम लिए राहुल पर अमित शाह दहाड़े - 'बाल सफेद हो जाएंगे यहां नहीं बैठ पाओगे'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'जो संविधान हाथ में लेकर शपथ लिए हैं वो देश में उत्तर-दक्षिण करना चाहते हैं हम वो नहीं होने देंगे. ये समझते हैं कि इस तरह के नेरेटिव से वे पोपुलर हो जाएंगे.' इसके बीद पीएम मोदी की चेयर की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, 'बाल सफेद हो जाएंगे यहां नहीं बैठ पाओगे.'

Apr 17, 2026 - 19:11
0 15
बिना नाम लिए राहुल पर अमित शाह दहाड़े - 'बाल सफेद हो जाएंगे यहां नहीं बैठ पाओगे'

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर देश में उत्तर और दक्षिण की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, 'जो संविधान हाथ में लेकर शपथ लिए हैं वो देश में उत्तर-दक्षिण करना चाहते हैं हम वो नहीं होने देंगे. ये समझते हैं कि इस तरह के नेरेटिव से वे पोपुलर हो जाएंगे.' 

इसके बीद पीएम मोदी की चेयर की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, 'बाल सफेद हो जाएंगे यहां नहीं बैठ पाओगे.'


गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'इस चर्चा को अगर बारीकी से कोई सुनेगा तो महिला आरक्षण के लिए जो संविधान संशोधन है, उसका किसी ने विरोध नहीं किया है. 

सभी ने कहा है कि यह संविधान संशोधन जो आया है, उसका हम स्वागत करते हैं, लेकिन इंडी अलायंस के सभी सदस्यों ने स्पष्ट रूप से महिला आरक्षण का विरोध किया है.'

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User