यूपी में आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान: तकनीकी दिक्कत हुयी दूर

May 25, 2026 - 09:34
0 6
यूपी में आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान: तकनीकी दिक्कत हुयी दूर

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अस्पतालों को होने वाला भुगतान फिर शुरू हो गया है। 14 मई से नेशनल हेल्थ अथारिटी (एनएचए) और बैंकों के बीच तकनीकी समस्या के कारण करीब 633 करोड़ रुपये का भुगतान रुक गया था।

बैंकिंग सिस्टम में आई तकनीकी दिक्कत के कारण अस्पतालों की क्लेम राशि होल्ड पर चली गई थी। इससे सरकारी और निजी सूचीबद्ध अस्पतालों को भुगतान मिलने में देरी हो रही थी।

साचीज की सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया कि 22 मई को समस्या का समाधान कर लिया गया, जिसके बाद 23 मई को 100 करोड़ रुपये का भुगतान जारी कर दिया गया।

बाकी करीब 500 करोड़ रुपये का भुगतान अगले एक-दो दिनों में कर दिया जाएगा। अब तक 50 लाख से अधिक मरीज 91 लाख से ज्यादा बार इलाज करा चुके हैं और अस्पतालों को 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User