पुलिस ने जारी की एडवाइजरी! कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर कई राज्यों में ठगी

साइबर अपराधी सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर आकर्षक मैसेज भेज रहे हैं। इनमें लिखा होता है- 'देश बदलना है तो पार्टी से जुड़ें' या 'बड़ी जिम्मेदारी पाने के लिए रजिस्टर करें'। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल या लैपटॉप की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसे लिंक फिशिंग वेबसाइटों पर ले जाते हैं, जहां से बैंकिंग डिटेल, निजी फोटो और दस्तावेज चुराए जा सकते हैं।

May 25, 2026 - 09:26
0 7
पुलिस ने जारी की एडवाइजरी! कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर कई राज्यों में ठगी

सोशल मीडिया पर चर्चित ' कॉकरोच जनता पार्टी ' (CJP) की बढ़ती लोकप्रियता के बीच साइबर अपराधी भी सक्रिय हो गए। गए हैं। अलग-अलग राज्यों की पुलिस ने लोगों को सतर्क करते हुए कहा है कि CJP से जुड़ने, सदस्य बनने या पदाधिकारी बनाने के नाम पर भेजे जा रहे लिंक और APK फाइल साइबर ठगी का हिस्सा हो सकते हैं।

साइबर अपराधी सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर आकर्षक मैसेज भेज रहे हैं। इनमें लिखा होता है- 'देश बदलना है तो पार्टी से जुड़ें' या 'बड़ी जिम्मेदारी पाने के लिए रजिस्टर करें'। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल या लैपटॉप की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसे लिंक फिशिंग वेबसाइटों पर ले जाते हैं, जहां से बैंकिंग डिटेल, निजी फोटो और दस्तावेज चुराए जा सकते हैं।

साइबर एक्सपर्ट त्रिलोक शर्मा के मुताबिक पंजाब, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में ऐसे मैसेज सामने आए हैं। लुधियाना पुलिस को ही करीब एक दर्जन शिकायतें मिल चुकी हैं। इसी वजह से कई राज्यों की पुलिस ने एडवाइजरी और जागरूकता विडियो जारी किए हैं।

मेसेज आए तो क्या करें...

अनजान लिक/APK फाइल पर क्लिक न करें
संदिग्ध मेसेज तुरंत डिलीट और रिपोर्ट करें
फोटो या निजी जानकारी बिना वेरिफिकेशन
साझा न करे
गलती से लिंक खुल जाए तो इंटरनेट बंद कर
फोन डिस्कनेक्ट करें
बैंक से संपर्क कर कार्ड और ऑनलाइन
ट्रांजैक्शन अस्थायी रूप से ब्लॉक करवाए
साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें
नजदीकी साइबर थाने में लिखित शिकायत दें

सोशल मीडिया पर चर्चित 'कॉकरोच जनता पार्टी' का हैक हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट रिकवर कर लिया गया है। पार्टी के इस्टाग्राम पेज के फाउंडर अभिजीत दीपके ने यह दावा किया है। उन्होने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उनका अकाउंट अब फिर से सक्रिय हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User