क्राइम न्यूज़ :खुल गया 9 साल पुराना लूटकांड, मुरादाबाद पुलिस ने तीन लुटेरे पकड़े

May 23, 2026 - 21:33
0 4
क्राइम न्यूज़ :खुल गया 9 साल पुराना लूटकांड, मुरादाबाद पुलिस ने तीन लुटेरे पकड़े

 मुरादाबाद पुलिस के वाहन चेकिंग के दौरान किए गए एक चालान की बदौलत नौ साल पहले बैंककर्मी से बाइक लूटकांड का खुलासा हो गया। पुलिस ने बाइक बरामद कर तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, मुरादाबाद पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चार दिन पहले के चालन काट रहे थे। इसी दौरान एक बाइक का चालान किया गया। अगले दिन वीर सिंह के मोबाइल पर उनकी बाइक का चालान कटने का मैसेज आया। 


वीर सिंह चौंके। उन्होंने नौ साल पहले लूटी गई बाइक के चालान की सूचना आने की जानाकरी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चालन के वक्त बाइक पर सवार लोगों के शिनाख्त कराकर तीन आरोपियों विशाल, पुष्पेंद्र और प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है।


मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के मुताबिक, पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से लूटी हुई बाइक बरामद कर ली है। उनका एक साथी मनीष फरार है। बताया कि मुरादाबाद के मूंढापांडे निवासी वीर सिंह स्टेट बैंक आफ इंडिया में तैनात हैं। दिसंबर 2017 में वह बैंक से घर लौट रहे थे।

चार बदमाशों ने उनसे पिटाई के बाद बाइक और नकदी लूट ली थी। विरोध करने पर बदमाशों ने बैंककर्मी को पुल से नीचे फेंक दिया था। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और जानलेवा हमले की धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस उस वक्त बदमाशों को खोज नहीं पाई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User