UN में भारत ने पाकिस्तान की बखिया उधेड़ी, नमाजियों पर बम बरसाते हो... याद दिलाए काबुल से ढाका तक कुकर्म 

UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वथनेनी ने कहा कि पाकिस्तान का नागरिकों के खिलाफ हिंसा और नरसंहार का लंबा इतिहास रहा है. उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन अफगानिस्तान यानी UNAMA की रिपोर्ट के अनुसार, 2026 के पहले तीन महीनों में पाकिस्तान द्वारा की गई सीमा पार सैन्य हिंसा में अफगानिस्तान में 750 नागरिक मारे गए या घायल हुए

May 21, 2026 - 08:19
0 13
UN में भारत ने पाकिस्तान की बखिया उधेड़ी, नमाजियों पर बम बरसाते हो... याद दिलाए काबुल से ढाका तक कुकर्म 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में भारत ने पाकिस्तान पर जोरदार हमला बोला है. भारत ने दुनिया को दिखाया कि पाकिस्तान कैसे नागरिकों की हत्या करता है, उनपर हवाई हमला करता है और आतंकवाद फैलाता है. भारत ने कहा कि जो देश खुद निर्दोष लोगों पर बम गिराता है, उसे मानवाधिकार की बात करने का कोई हक नहीं है. 


UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वथनेनी ने कहा कि पाकिस्तान का नागरिकों के खिलाफ हिंसा और नरसंहार का लंबा इतिहास रहा है. उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन अफगानिस्तान यानी UNAMA की रिपोर्ट के अनुसार, 2026 के पहले तीन महीनों में पाकिस्तान द्वारा की गई सीमा पार सैन्य हिंसा में अफगानिस्तान में 750 नागरिक मारे गए या घायल हुए.


UNSC में “सशस्त्र संघर्ष में नागरिकों की सुरक्षा” विषय पर हुई बहस में बोलते हुए पर्वथनेनी ने कहा कि UNAMA की रिपोर्ट में नागरिक हताहतों से जुड़ी 95 घटनाओं में से 94 के लिए पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को जिम्मेदार बताया गया है.


उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि पाकिस्तान, जिसका नरसंहार और हिंसा का इतिहास रहा है, वह भारत के आंतरिक मामलों पर बोलने की कोशिश कर रहा है. पाकिस्तान ने काबुल के ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल पर “बर्बर हवाई हमला” किया, जिसमें 269 नागरिक मारे गए.


उन्होंने कहा, “UNAMA की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने इस साल मार्च में रमजान के पवित्र महीने के दौरान काबुल के ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया. उस समय लोग तरावीह की नमाज पढ़कर बाहर निकल रहे थे. इस कायराना और अमानवीय हमले में 269 नागरिकों की मौत हुई और 122 लोग घायल हुए. यह जगह किसी भी तरह सैन्य ठिकाना नहीं थी.”

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User