UP Weather : लखनऊ समेत 37 जिलों में भी झुलसाने वाली गर्मी, बांदा समेत यूपी के 22 जिलों में आज रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी में झुलस रहा है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बांदा में तो पारा बुधवार को 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, राज्य के कई जिलों में तापमान 45 से ज्यादा रह रहा है. मौसम विभाग ने राज्य में आज भी भीषण लू का अलर्ट जारी किया है. इनमें 22 जिले तो ऐसे हैं, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

May 21, 2026 - 08:25
0 12
UP Weather : लखनऊ समेत 37 जिलों में भी झुलसाने वाली गर्मी, बांदा समेत यूपी के 22 जिलों में आज रेड अलर्ट

आसमान से बरसेगी आग! बांदा समेत यूपी के 22 जिलों में आज रेड अलर्ट, लखनऊ समेत 37 जिलों में भी झुलसाने वाली गर्मीउत्तर प्रदेश में गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। मई के महीने में सूरज की तपिश और गर्म हवाओं (लू) ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. मौसम विभाग ने 21 मई 2026 को लेकर प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण हीटवेव (Severe Heatwave) की चेतावनी जारी की है.

 उत्तर प्रदेश पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी में झुलस रहा है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बांदा में तो पारा बुधवार को 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, राज्य के कई जिलों में तापमान 45 से ज्यादा रह रहा है. मौसम विभाग ने राज्य में आज भी भीषण लू का अलर्ट जारी किया है. इनमें 22 जिले तो ऐसे हैं, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है. इनमें आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी और मिर्जापुर जिले शामिल हैं.

राज्य के कुल 13 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, रायबरेली, उन्नाव, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र शामिल हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User