दिखने लगा आने वाली गर्मी का ट्रेलर- 25 डिग्री पहुंच गया दिन का तापमान

पहली बार धूप ने अपने कड़े तेवर दिखाए। सुबह से ही कड़ी धूप के चलते दिन का तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस महीने का सर्वाधिक तापमान रहा। इससे पहले 13 जनवरी को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

Jan 25, 2023 - 09:06
0 38
दिखने लगा आने वाली गर्मी का ट्रेलर- 25 डिग्री पहुंच गया दिन का तापमान

इस पूरे हफ्ते का अधिकतम तापमान 22-25 तक रहने का अनुमान मौसम साइट का है। दिल्ली और उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब मौसम ने करवट ले ली है ठंड तो है लेकिन सामान्य ठंड। हल्की फुल्की ठंड का अहसास कराने वाली ठंड। कानपुर में इस साल ठंड के मौसम में पहली बार धूप ने अपने कड़े तेवर दिखाए। सुबह से ही कड़ी धूप के चलते दिन का तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस महीने का सर्वाधिक तापमान रहा।

इससे पहले 13 जनवरी को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री बढ़कर 10.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा है।

अगर बात अधिकतम तापमान की करें तो वह भी सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार पिछले दो दिनों के बीच मौसम में कई तरह के बदलाव देखे गए हैं। ये आने वाले दिनों में भी देखने को मिलेगा।

एक दिन पहले भूमध्य सागर में चक्रवात उठने से बादल बने उसके बाद बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाओं ने चक्रवात के असर को कम कर दिया। जिससे दिन में अच्छी धूप खिली और तापमान में भी इजाफा हो गया। इस तरह का सिलसिला अगले चार दिनों तक रहेगा।

इस बीच शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी संभव है। इस बीच हवा की रफ्तार 2.6 किमी प्रति घंटा और हवा में अधिकतम नमी 95 प्रतिशत रही। बता दें कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, क्योंकि बदलता मौसम कई बीमारियां दे सकता है।

वहीं,  बारिश का असर कम होने के साथ ही शहर में प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ना शुरू हो गया है। मंगलवार को नेहरूनगर से लेकर आईआईटी तक प्रदूषण का स्तर काफी अधिक रहा। नेहरूनगर में जहां धूल भरे कणों की मात्रा (पीएम 2.5) 332 तक पहुंच गई जबकि जहरीली नाइट्रोजन डाय ऑक्साइड भी 402 तक दर्ज किया गया।

वहीं, आईआईटी में पीएम 2.5 का स्तर 342, किदवईनगर में 312 और कल्याणपुर में 246 तक पहुंच गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि तापमान में गिरावट होने पर प्रदूषण के स्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है। बारिश की वजह से सोमवार को प्रदूषण के स्तर में खासी कमी आई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 9
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User