पुलवामा हमले के बाद परमाणु युद्ध के करीब थे भारत-PAK, पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री का दावा

पूर्व विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने कहा कि फरवरी 2019 में भारत-पाकिस्तान की दुश्मनी परमाणु युद्ध में बदल सकती थी। बता दें कि भारत ने पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में फरवरी 2019 में पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। उन्होंने बताया कि तत्कालीन भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनसे कहा था कि पाकिस्तान स्ट्राइक के बाद परमाणु हमले की तैयारी कर रहा था और भारत भी इसकी आक्रामक प्रतिक्रिया की तैयारी कर रहा है।

Jan 25, 2023 - 09:37
0 77
पुलवामा हमले के बाद परमाणु युद्ध के करीब थे भारत-PAK, पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री का दावा

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने दावा किया है कि फरवरी 2019 में बालाकोट स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान परमाणु युद्ध की कगार पर थे। उन्होंने बताया कि तत्कालीन भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनसे कहा था कि पाकिस्तान स्ट्राइक के बाद परमाणु हमले की तैयारी कर रहा था और भारत भी इसकी आक्रामक प्रतिक्रिया की तैयारी कर रहा है।

पूर्व विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने कहा कि फरवरी 2019 में भारत-पाकिस्तान की दुश्मनी परमाणु युद्ध में बदल सकती थी। बता दें कि भारत ने पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में फरवरी 2019 में पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री ने किताब में जिक्र किया है कि वह उस रात को कभी भूल नहीं सकते। पहले उन्होंने परमाणु हथियारों पर उत्तरी कोरिया के नेताओं से बातचीत की, फिर रात भर भारत-पाकिस्तान में परमाणु युद्ध टालने में जुटे रहे।

बता दे मंगलवार को लॉन्च की गई अपनी नई किताब 'नेवर गिव एन इंच: फाइटिंग फॉर द अमेरिका आई लव' में पोम्पियो ने कहा कि यह घटना तब हुई, जब वह 27-28 फरवरी को अमेरिका-उत्तर कोरिया शिखर सम्मेलन के लिए हनोई में थे। इसके बाद उनकी टीम ने इस संकट को टालने के लिए भारत और पाकिस्तान के साथ रात भर काम किया था। पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, मुझे नहीं लगता कि दुनिया को पता है कि फरवरी 2019 में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव परमाणु हमले के कितना करीब आ गया था। 

पोंपियो बताते हैं कि हनोई में भारतीय विदेश मंत्री से बात करने के लिए वह नींद से जागे। भारतीय विदेश मंत्री को पाकिस्तान द्वारा परमाणु युद्ध की तैयारी करने की आशंका थी। हालांकि, किताब में सुषमा स्वराज को गलती से ‘शी’ के बजाय ‘ही’ लिखा गया है। फिर पोंपियो ने इस बारे में पाकिस्तान में सत्ता के असली केंद्र वहां के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से बातचीत की।

59 वर्षीय पूर्व अमेरिकी राजनयिक ने किताब में लिखा है, उनका मानना था कि भारत अपने परमाणु हथियारों की तैनाती की तैयार में था। हमें कुछ घंटों का समय लगा और नई दिल्ली तथा इस्लामाबाद में हमारी टीमों ने बहुत अच्छा काम किया। प्रत्येक पक्ष को समझाया कि वे परमाणु युद्ध की तैयारी नहीं करेंगे। हालांकि, पोम्पिओ के दावों पर विदेश मंत्रालय की तरफ से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। गौरतलब है कि पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने फरवरी 2019 में पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर हमला कर तबाह कर दिया था। 

What's Your Reaction?

Like Like 15
Dislike Dislike 0
Love Love 7
Funny Funny 4
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User