Samsung Galaxy S26:  कंपनी ने गिराई कीमत, सीरीज के फोन 19 हजार रुपये तक हुए सस्ते!

Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमतों में भारी कटौती की गई है। कंपनी ने इसकी कीमतों को गिरा दिया है। 19 हजार रुपये तक का डिस्काउंट यहां पर दिया गया है जिसमें बैंक कार्ड के माध्यम से मिल रहा डिस्काउंट भी शामिल है।

Apr 19, 2026 - 16:10
0 8
Samsung Galaxy S26:  कंपनी ने गिराई कीमत, सीरीज के फोन 19 हजार रुपये तक हुए सस्ते!

Samsung Galaxy S26 सीरीज को कंपनी ने भारत में सस्ती कर दिया है। सीरीज के लॉन्च के समय से ही ऐसा फीडबैक देखने को मिल रहा था कि ग्राहकों को प्राइसिंग भारी पड़ रही है। अब आखिरकार कंपनी ने सीरीज की भारतीय कीमतों में कटौती कर ग्राहकों को राहत देने की कोशिश की है।

 अगर बैंक ऑफर्स मिलाकर बात की जाए तो सीरीज को कंपनी ने 19 हजार रुपये तक सस्ता कर दिया है। आइए जानते हैं कैसे पा सकते हैं आप गैलेक्सी एस26 सीरीज पर यह डिस्काउंट।


 Galaxy S26+ का प्राइस 10 हजार रुपये तक कम हो गया है। कंपनी ने बैंक ऑफर के माध्यम से 9 हजार रुपये की एक्स्ट्रा छूट दी है जो बैंक कार्ड के माध्यम से खरीदने पर क्लेम की जा सकती है। यानी कुल मिलाकर फोन की कीमत 19 हजार तक कम हो गई है। 

Galaxy S26 की कीमत में कंपनी ने सीधी कटौती नहीं की है लेकिन फोन को बैंक कार्ड के माध्यम से 8 हजार रुपये तक डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। इसी तरह Galaxy S26 Ultra को भी कंपनी ने 9000 रुपये तक छूट के साथ खरीदने का मौका दिया है। हालांकि यहां पर कोई एक्स्ट्रा बैंक डिस्काउंट कंपनी ने नहीं दिया है।


 Galaxy S26 Ultra का 12GB + 256GB वेरिएंट अब 139999 रुपये की बजाए 130999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन का 12GB + 512GB वेरिएंट 159999 रुपये की बजाए 150999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह फोन का 16GB + 1TB वेरिएंट 189999 रुपये की बजाए 180999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

Galaxy S26+ का 12GB + 256GB वेरिएंट 119999 रुपये की बजाए 1,00999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 12GB + 512GB वेरिएंट को 139999 रुपये की बजाए 120999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

Galaxy S26 का 12GB + 256GB वेरिएंट 87999 रुपये की बजाए अब 79999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं 12GB + 512GB वेरिएंट को 107,999 रुपये की बजाए 99,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User