समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्य ही लड़ सकेंगे पार्टी के सिंबल से निकाय चुनाव

चुनाव लड़ने वालों को आवेदन के साथ सक्रिय सदस्य होने और समाजवादी बुलेटिन का आजीवन सदस्य होने की रसीद भी लगानी होगी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं को इस संबंध में निर्देश जारी किया है।

Dec 11, 2022 - 10:52
0 43
समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्य ही लड़ सकेंगे पार्टी के सिंबल से निकाय चुनाव

समाजवादी पार्टी ने नगर निकाय के सभी पदों को पार्टी सिंबल पर लड़ने का फैसला किया है। ऐसे में सक्रिय सदस्य और समाजवादी बुलेटिन के आजीवन सदस्य ही यह चुनाव लड़ पाएंगे। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने निर्देश जारी कर दिया है।

समाजवादी पार्टी ने नगर निगम महापौर, पार्षद, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सिंबल पर उम्मीद्वार उतारने का फैसला लिया है। इसके लिए जिलों में आवेदन लिए जा रहे हैं। इनकी स्क्रीनिंग करने के बाद प्रदेश मुख्यालय सूचना भेजी जाएगी। यहां से उम्मीद्वारों के नाम की घोषणा की जाएगी। 

चुनाव लड़ने वालों को आवेदन के साथ सक्रिय सदस्य होने और समाजवादी बुलेटिन का आजीवन सदस्य होने की रसीद भी लगानी होगी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं को इस संबंध में निर्देश जारी किया है।

समाजवादी पार्टी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि नगरीय क्षेत्र में आने वाले गांवों को मिलाकर बने नए वार्डों में विशेष निगरानी रखी जाए। निकाय में शामिल होने वाले जिस गांव के लोगों का नाम काट दिया गया है, उसके बारे में स्थानीय प्रशासन को सूचना दी जाए। साथ ही पूरे मामले से प्रदेश कार्यालय को भी अवगत कराया जाए। साथ ही सपा के परंपरागत वोटबैंक से जुड़े लोग आपस में लड़ने की बजाय आपसी सहमति के आधार पर उम्मीदवार तय करें। 

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 2
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User