शादीशुदा प्रेमिका के घर तमंचा लेकर पहुंचा पुराना आशिक, छीनाझपटी में हो गया ये कांड

सोमवार को एक प्रेमी युवक तमंचा लेकर अपनी शादीशुदा प्रेमिका के घर पहुंच गया. शादीशुदा महिला माया उर्फ ममता का काफी समय से दिलीप नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. माया की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व हो चुकी थी व दो बच्चों की मां थी. लेकिन उसका प्रेमी के साथ भी संबंध बना रहा.

Nov 07, 2022 - 21:37
0 484
शादीशुदा प्रेमिका के घर तमंचा लेकर पहुंचा पुराना आशिक, छीनाझपटी में हो गया ये कांड

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांधी पार्क थाना क्षेत्र में सोमवार को एक प्रेमी युवक तमंचा लेकर अपनी शादीशुदा प्रेमिका के घर पहुंच गया. प्रेमी युवक को घर में देखते ही प्रेमिका के ससुरालवाले आगबबूला हो गए. उन्होंने प्रेमी के हाथ से तमंचा लेने की कोशिश की, लेकिन छीना झपटी के दौरान तमंचे से गोली चल गई और प्रेमी के जांघ में जा लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा. 

ससुरालवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

दरअसल नौरंगाबाद क्षेत्र में रहने वाली शादीशुदा महिला माया उर्फ ममता का काफी समय से दिलीप नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. माया की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व हो चुकी थी व दो बच्चों की मां थी. लेकिन उसका प्रेमी के साथ भी संबंध बना रहा. बीच में ममता अपने पति बच्चों को छोड़ दिलीप के साथ कहीं चली गई थी लेकिन बाद में वापस आ गई. पुराना मकान छोड़ पति माया और बच्चों को लेकर नौरंगाबाद क्षेत्र में कमरा लेकर रहने लगा. 

रविवार सुबह प्रेमी तमंचा लेकर अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया, जिस पर प्रेमी दिलीप और माया के घरवालों के बीच विवाद हुआ और छीना झपटी में तमंचा चल गया. इसमें गोली दिलीप के ही लग गई. 

माया के बड़े बेटे ने बताया कि दिलीप ने उसके गले पर चाकू रख दिया था. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दिलीप को हिरासत में लेकर उसको अस्पताल में भर्ती कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. 

सीओ शिव कुमार ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का है. प्रेमी दिलीप अपनी प्रेमिका माया से मिलने उसके घर आया था. उसने अपने साथ तमंचा लिया हुआ था. 

पुलिस क्षेत्राधिकारी शिव कुमार ने बताया कि ज्ञात हुआ है कि मामला प्रेम प्रसंग का है. प्रेमी दिलीप अपनी प्रेमिका से मिलने वहां आया था तमंचा लेकर, वहां पर उसके पति से उसकी छीनाझपटी में गोली चली गई जो दिलीप की जांघ में लगी है. वह खतरे से बाहर है. उसका इलाज हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है. तमंचा मौके से बरामद हो गया है. तहरीर प्राप्त होते हैं अभियोग पंजीकृत किया जाएगा. 

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 2
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 2
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User