सास ने दामाद पर कराया केस, प्रेग्नेंट बीवी को छोड़ 13 साल की नाबालिग साली संग हुआ फरार

बड़ी बेटी की शादी बिहार के गोपालगंज निवासी इरशाद के साथ की थी। आरोपी यहां तिलपत में किराए के मकान में रहता था। दामाद गर्भवती पत्नी को छोड़कर नाबालिग साली को फुसलाकर ले गया। नाबालिग बेटी की मां ने दामाद के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Dec 19, 2022 - 22:09
0 141
सास ने दामाद पर कराया केस, प्रेग्नेंट बीवी को छोड़ 13 साल की नाबालिग साली संग हुआ फरार

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में एक युवक गर्भवती पत्नी को छोड़कर नाबालिग साली को फुसलाकर ले गया। नाबालिग बेटी की मां ने दामाद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। 16 दिसंबर 2020 को बड़ी बेटी की शादी बिहार के गोपालगंज निवासी इरशाद के साथ की थी। आरोपी यहां तिलपत में किराए के मकान में रहता था। 

आरोप है बड़ी बेटी गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर घर से भगा दिया। इसके बाद दोबारा घर जाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। जून 2022 में आरोपी मौका पाकर ससुराल आया और छोटी बेटी (13) साल को निकाह करने के बहाने फुसलाकर ले गया। कई महीनों तक जब बेटी का पता नहीं लगा तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 4
Wow Wow 2
Sad Sad 2
Angry Angry 2
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User