Mathura Police Encounter: मथुरा में 50-50 हजार के दो इनामी बावरिया गिरोह के डकैत लंबू और पप्पू  ढेर

May 07, 2026 - 10:30
0 3
Mathura Police Encounter: मथुरा में 50-50 हजार के दो इनामी बावरिया गिरोह के डकैत लंबू और पप्पू  ढेर

यूपी के मथुरा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बाबरिया गिरोह के दो सदस्य ढेर हो गए. मारे गए बदमाश 50_50 हजार रुपए के इनामी थे. मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों की शिनाख्त धर्मवीर उर्फ लंबू और राजेंद्र उर्फ पप्पू के रूप में हुई है.


 मुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी अजय वर्मा व हेड कांस्टेबल दुर्ग विजय भी घायल हुए हैं. मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों ने मांट सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर के दौरान रास्ते में दम तोड़ा.


दोनों बदमाशों ने पिछले 24 अप्रैल को सुरीर टैटीगांव में अजय अग्रवाल के यहां डकैती की वारदात को अंजाम दिया था. वारदात के बाद घटना के खुलासे के लिए एसएसपी श्लोक कुमार ने एक दर्जन टीम लगाई हुई थी. 


मारे गए बदमाशों ने सुरीर की घटना के अलावा नोएडा, खैर, दिल्ली, पलवल, रेवाड़ी में भी कई वारदातों को अंजाम दिया था. पुलिस के मुताबिक यह मुठभेड़ थाना सुरीर क्षेत्र में हुई.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User